भिलाई। 14 अप्रैल, 2025, (सीजी संदेश) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निश्चित स्थापना दिवस 06 अप्रैल से 14 अप्रैल तक एक पखवाड़े के तहत आयोजित डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत 14 अप्रैल 2025 को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोल्डी सोनी के नेतृत्व में पश्चिम मंडल में आयोजित किया गया l HSCl कॉलोनी स्थित, सेक्टर 6 बीएसपी स्कूल मैदान मे डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि भाजपा जिला भिलाई अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री प्रेम लाल साहू, बिजेंद्र सिंह, डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती सम्मान अभियान जिला संयोजक योगेन्द्र सिंह, नगरीय निकाय प्रकोष्ट के प्रदेश सहसंयोजक संजय दानी, जिला मंत्री विजय जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, भिलाई विधानसभा बीएलए 1 करण कन्नौजे, चिकित्सा प्रकोष्ट जिला संयोजक डॉ प्रदीप चौधरी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कांति वर्मा, जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन मे अंबेडकर की जीवनी, उनके द्वारा पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए किये गए कार्यों एवं संविधान निर्माण मे उनके योगदान पर प्रकाश डाला l स्वागत भाषण मंडल के अध्यक्ष गोल्डी सोनी द्वारा दिया गया l सम्मान अभियान कार्यक्रम मंडल संयोजक दिनेश गौतम एवं सहसंयोजक रोहित सिंह ने अपने अपने उद्बोधन में बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम मे बुद्ध महिला समाज हुडको पूर्व अध्यक्ष श्रीमति भारती उइके, श्रीमती गोदावरी व्यास, श्रीमती सुमित्रा रात्रे एवं HSCl कॉलोनी स्थित बौद्ध समिति अध्यक्ष आनंद रामटेके का सम्मान शाल एवं फल देकर जिला अध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया l कार्यक्रम मे मंच संचालन मंडल के उपाध्यक्ष बी.पद्मनाभन एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति साहू द्वारा किया गया।
भाजपा पश्चिम मंडल ने मनाया संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment