भिलाई। 16 मार्च, 2025, (सीजी संदेश) : दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल के जन्म दिवस के अवसर पर बधाई देने लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह श्री भ्रदे्श्वर महाकाल शिव मंदिर सेक्टर 05 भिलाई मंदिर के नवनिर्माण हाल का लोकार्पण सांसद विजय बघेल के करकमलों से किया गया तत्पश्चात मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनके जन्मदिन के अवसर पर महापुजा , महाआरती, महाप्रसाद वितरण किया। सांसद विजय बघेल अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल के साथ पुजा अर्चना कर मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ में केक काटा कर उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसी तरह गणेश मंदिर, जगन्नाथ मंदिर में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल के साथ पुजा अर्चना कर घर की गौ माता की पूजा अर्चना कर कि खिचडी खिलाकर गौ माता से आशीर्वाद लिया, तत्पश्चात सांसद विजय बघेल की रंगोली से उनकी चित्रकला का प्रदर्शन करने वाले चित्रकार को बधाई दी इसके पश्चात उन्हें लड्डुओं से तौला गया।
सांसद विजय बघेल ने कहा की आप सब जनता का प्रेम आशीर्वाद ही मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। मैं आप सब का सदैव ऋणी रहूँगा! सभी का सहयोग और साथ बना रहें ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ललित चंद्राकर, विधायक गजेंद्र यादव, डोमन लाल कोर्सेवाडा, विधायक रिंकेश सेन, ईश्वर साहू विधायक, अलका बाघमार महापौर दुर्ग, मीना वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष विधानद कुशवाहा नगर पालिका अहिवारा दयानंद सोनकर कमलेश्वर अध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्ग लोकसभा के जनप्रतिनिधि सहित सैंकड़ों भाजपा के कार्यकर्ता गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में बधाई देने पहुँचे।



 
             
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
											 
                                 
                             
 
         
         
         
        