दुर्ग। 11 मार्च, 2025, (सीजी संदेश) : यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा पिछले 2 महीने में नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही करते हुए 50 लाख 2 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है जिसमें सबसे अधिक 3692 बिना हेलमेट, एवं 1981 नो पार्किग वाहन चालको पर कार्यवाही की गई। होली को देखते हुए संदिग्ध वाहनो की भी चेकिंग की जा रही है साथ ही वाहन में हुटर, नीली बत्ती एवं सायरन लगाकर वाहन चालन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जनवरी माह में सडक सुरक्षा माह के आयोजन के दौरान 78 जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से 54,776 लोगो को यातायात नियम के प्रति जागरूक करने प्रयास किया गया था।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेन्द्र शुक्ला द्वारा यातायात नियमो का पालन न करने वाले पर कार्यवाही करने के दिये गये निर्देश के परिपालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) दुर्ग, सुश्री ऋचा मिश्रा के मार्ग दर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), सतानंद विध्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार ऐसे वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 02 माह में कुल-12609 यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही करते हुए 50 लाख 2 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किये गये है। यातायात पुलिस के इस कार्यवाही में सबसे अधिक दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट ना लगाने वाले 2692 वाहन चालको पर एवं आवागमन के मार्ग में बाधा उत्पन्न करने वाले 1981 वाहन चालको पर मोटर व्हीकट एक्ट के तहत कार्यवाही की गई, इसके अतिरिक्त दो पहिया वाहन में तीन सवारी, तेज गति वाहन चालन, मोबाईल का उपयोग करते वाहन चलाने वाले, यातायात संकेत का उल्लंघन करने वाले, चार पहिया वाहन काली फिल्म लगाने वाले एवं शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालो पर कार्यवाही की जा रही है, साथ ही संदिग्ध वाहन एवं वाहनो में हुटर, नीली बत्ती एवं सायरन लगाकर घूमने वाले वाहन चालको के खिलाफ भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु संबधित थानो के सुपुर्द किया गया।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जनवरी माह में सडक सुरक्षा माह के दौरान 78 जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से 54,776 लोगो यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। यातायात पुलिस आम नागरिको से अपील करती है कि वें स्वयं एवं दूसरो की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
यातायात पुलिस दुर्ग वाहन चालको से अपील करती है कि अपने एवं दूसरो की सुरक्षा के लिए यातायात नियमो का पालन कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।