भिलाई। 07 मार्च, 2025, (सीजी संदेश) : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणो का शपथ ग्रहण समारोह आज 06 मार्च को मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, विशिष्ट अतिथि रमशिला साहू पूर्व कैबिनेट मंत्री, पुनम चन्द्राकर पूर्व राज्य मंत्री, राजीव अग्रवाल प्रभारी दुर्ग जिला भाजपा, सुरेन्द्र कौशिक दुर्ग जिला अध्यक्ष भाजपा, कीर्ति नायक जनपद अध्यक्ष पाटन, मीना वर्मा कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष, कमलेश चंद्राकर मंडल अध्यक्ष भाजपा अमलेश्वर मंडल के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज से 25 साल पहले नगर पालिका बना और वो चुनाव मैं खुद लडा वो दिन आज मुझे याद आता है जिसके किस्मत में हो वो जीतकर आता है। किसी भी चुनाव को जीतना बहुत कठीन होता है उससे भी कठीन होता है मानव धर्म की सेवा करना, हमें वो बड़े ही सरलता से करना चाहिए। बिना राजनीति दुर्व्यवहार से बिना भेदभाव के सबकी सेवा करना चाहिए। आप सभी जनता जनार्दन के आशिर्वाद से मैं सांसद के रूप में हूं मन में कोई द्वेष मत रखना मन में हींसा मत रखना ये मैं विनती कर रहा हूं। ये बहुत छोटी इकाई है हम दिल्ली में मोदी जी के साथ में रहकर योजना बनाते है विष्णु देव साय प्रदेश से आप तक आती है आप सभी का पहला दाईत्व है कि उस योजना का लाभ जनता को मिलता रहे. मैं कोई राजनीतिक की बात नहीं नहीं करा रहा हूँ।
इस अवसर पर श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, उपकार चंद्राकर प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा भाजपा, श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तर पाटन, कैलाश यादव महामंत्री भाजपा मंडल अमलेश्वर फेराहाराम धीवर सांसद प्रतिनिधि, मोहन साहू जी युवा मोर्चा भाजपा, उत्तर मंडल राजेश चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, संस्कृत प्रतिनिधि गायत्री साहू, लक्ष्मी देवांगन महामंत्री महिला मोर्चा, रेवती सोनकर महामंत्री महिला मोर्चा, डॉक्टर घनश्याम कौशिक पूर्व जनपद सदस्य पाटन, कमलेश साहू युवा मोर्चा, रामावतार साहू, वरिष्ठ नेता सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं अमलेश्वर के नागरिक उपस्थित रहे।