रायपुर। 24 फरवरी, 2025, (सीजी संदेश) : लुधियाना पंजाब में संपन्न राष्ट्रीय सीनियर क्लासिक पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 57 kg वर्ग की स्वर्ण पदक विजेता महिला खिलाड़ी श्रीमती नमी राय पारिख ने महिलाओं की ओवर ऑल सर्वश्रेष्ठ विजेता खिलाड़ियों में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्ट्रॉंग वुमन ऑफ़ इंडिया सेकंड का खिताब जीता है।ज्ञात हो कि इन्होंने 57 kg वर्ग में 402.5 किलो वेट लिफ्ट कर स्वर्ण पदक जीताकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। नमी राय ने विगत वर्ष 2024 में हैदराबाद की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कीर्तिमान स्थापित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। स्ट्रॉंग वुमन ऑफ़ इंडिया द्वितीय का खिताब जीतने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, खेल मंत्री टंकराम वर्मा खेल विभाग, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के पदाधिकारी सहित छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ़्टिंग संघ के अध्यक्ष बी एल चंदवानी, कार्यकारी अध्यक्ष तुलसी सोनी, महासचिव कृष्णा साहू, टीम के प्रशिक्षक आसिफ अली सहित समस्त पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने नमी राय को बधाई व शुभकामनाएँ दी है।



