भिलाई 3 जनवरी 2025। शिव ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन 2 फरवरी से 5 जनवरी तक जयंती स्टेडियम मैदान सिविक सेंटर भिलाई मे विश्व जागृति मिशन भिलाई के द्वारा आयोजित किया गया है। आज विश्व विख्यात सुधांशु महाराज ने प्रवचन के दौरान बताया कि अमृत पीने वाला देव कहलाये और विष पीने वाले देवो के देव महादेव कहलाए हैं । परमात्मा की तरह जाना हो तो सच्चे प्रेम वाले ,शांति वाले बने जैसे शिव पिंडो में जलधारा लगातार गिरता है। यह निरंतर हमें भक्ति का संदेश देता है। हम सबको सनातनियों को एक होकर धर्म और संस्कृति की रक्षा करनी है। यह महोत्सव ब्रह्मलोक आश्रम के सेवार्थ सहयोग के लिए आयोजित है।
श्री सुधांशु महाराज का प्रवचन सुनने के लिए हजारों की सख्या में उमड़े हैं। मुख्य जजमान केरूप आज जयंती स्टेडियम भिलाई के इस सत्संग आयोजन मंडल के अध्यक्ष चमन लाल बंसल ,दिनेश लोहिया, जयशंकर अग्रवाल, हर्षवीर गुप्ता, सुनील चौरसिया, शिव देवांगन, शेखर जोशी ,एच एल परगनिहा संदीप साहू श्रीमती कौशल बंसल मंजू गुप्ता ,किरण अग्रवाल ,माला देवांगन नरेन्द्र दुबे ,अनिता जयसवाल, खेमिन बंछोर सरोजनी देवांगन अन्य भक्तगण उपस्थित थे।