लखनऊ. गुरुवार की सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ बम धमाके से दहल उठी। बड़ी हैरानी की बात यह भी है कि यहां एक जोरदार बम ब्लास्ट कोर्ट के अंदर हुआ है। लखनऊ स्थित वजीरगंज कोर्ट में जबरदस्त बम धमाके से लोग दहल उठे। इस बम धमाके में 2 वकील घायल भी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि लखनऊ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी पर कोर्ट के अंदर बम से हमला किया गया था। पुलिस ने एक बम धमाके के बाद तीन जिंदा बम भी बरामद किये हैं।
बताया जा रहा है कि एक बम फटने की वजह से कोर्ट में अफरातफरी का माहौल हो गया। कोर्ट में जमा लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे। यह धमाका वकील संजीव लोधी को निशाने पर लेकर किया गया था। जानकारी के मुताबिक लखनऊ बार एसोसिएशन के पदाधिकारी संजीव लोधी भी घायल हो गए हैंं।
संबंधित खबरें
देसी बम से यह हमला वकील संजीव लोधी के चैंबर में घुस कर किया गया। बम हमले का आरोप जीतू यादव नाम के एक दूसरे वकील पर लगा है। संजीव लोधी एसोसिएशन बार के संयुक्त मंत्री भी हैं। बताया जा रहा है कि हमले का आरोपी भी बार काउंसिल का ही सदस्य है। संजीव लोधी ने पुलिस पर भी निशाना साधते हुए कहा है कि यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार लापरवाही बरत रही थी।
लखनऊ की कोर्ट में बम धमाका….. कई वकील घायल
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment