नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले सीबीआई ने 2 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गुरुवार रात दिल्ली सरकार के एक आईएएस अधिकारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। अफसर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का ओएसडी रह चुका है। दूसरा ओरोपी धीरज गुप्ता इस मामले में बिचौलिए की भूमिका में था। सीबीआई हेडक्वार्टर में रात को दोनों से लंबी पूछताछ हुई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अभी घूसकांड में सिसोदिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। लेकिन भाजपा ने आरोप लगाया कि अधिकारी उपमुख्यमंत्री के लिए घूस ले रहा था।
अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी अधिकारी का नाम गोपाल कृष्ण माधव है। वह 2015 में सिसोदिया का ओएसडी नियुक्त हुआ था। फिलहाल, जीएसडी कलेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रहा है। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने उसे रंगेहाथ घूस लेते धर दबोचा। तब वह जीएसटी से जुड़ा एक मामला रफादफा करने के एवज में 2 लाख रुपए ले रहा था।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम सीबीआई और गिरफ्तारी की टाइमिंग पर कोई सवाल नहीं उठा रहे हैं। जो भी रिश्वत लेता है, उसे तुरंत पकड़ा जाए। सीबीआई सख्त कार्रवाई करे। भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉसिली रही है।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया- ओएसडी मनीष सिसोदिया के लिए घूस लेता पकड़ा गया। उसने 10 लाख रुपए रिश्वत की पहली किस्त में 2 रुपए ले लिए थे। आम आदमी बनने का ढोंग करने वाले ये सभी चोर हैं। अब पता चला इन्होंने लोकपाल नियुक्त क्यों नहीं किया।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान होना है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को चुनाव प्रचार थम गया। अब भाजपा-कांग्रेस और आप के प्रत्याशी घर-घर जाकर वोटर्स से संपर्क कर रहे हैं। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे।
चुनाव से पहले सिसोदिया का OSD घूस लेते अरेस्ट……. BJP ने बनाया मुद्दा….. डिप्टी CM बोले : CBI दे कड़ी सजा
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment