रायपुर/18 अक्टूबर 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस वार्ता मे कहा कि 14 नवंबर से धान खरीदी के निर्णय से सरकार की नीयत में खोट साफ नजर आ रही है। सरकार 14 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी का निर्णय लिया है। इसका मतलब है पहले ही सरकार धान खरीदी 14 दिन कम करेगी। यदि शुरूआत देर से की जा रही है तो खरीदी की अंतिम तिथि को 15 दिन आगे बढ़ाना चाहिये। ताकि सभी किसानों का धान समर्थन मूल्य पर बिक सके। खरीदी अवधि कम करना भाजपा सरकार बदनीयती का प्रमाण है। पंजीकृत किसानों की संख्या बढ़ी है। रकबा बढ़ा है। पैदावार भी ज्यादा हुआ है। प्रति एकड़ खरीदी की लिमिट भी बढ़ी है, फिर खरीदी की अवधि कम करने का आधार क्या है?प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस वर्ष धान की खरीदी 3217 रू. में करे क्योंकि 3100 रू. भाजपा ने अपने चुनावी वायदे में कहा था। केंद्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 117 रू. बढ़ा दिया है। इस कारण इस वर्ष धान की खरीदी 3100 रू. से बढ़ाकर 3217 रू. किया जाये। कांग्रेस के समय भी कांग्रेस ने धान का समर्थन मूल्य 2500 देने का वादा किया था लेकिन समर्थन मूल्य बढ़ने पर कांग्रेस ने 2640 रू. में धान खरीदी किया था।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार किसानों का बकाया राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त का भुगतान दीपावली से करें ताकि किसान दीपावली मना सकें। किसानों के द्वारा पिछले वर्ष बेचे गये धान की कीमत की अंतिम किस्त जो सरकार को देना था, भाजपा सरकार ने उसको भी नहीं दिया है। किसानों का 1600 करोड़ रू. सरकार के पास बकाया है ।अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हसदेव में भाजपा सरकार अत्याचार कर रही है। आदिवासियों को उनके जल, जंगल, जमीन से बेदखल करने की साजिश रची जा रही है। आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है। वन कटाई का विरोध कर रहे आदिवासियों की क्रूरतापूर्वक पिटाई किया गया है। लोगों के सिर फूटे है, लोग घायल है, अस्पतालों में भर्ती है। सरकार क्रूर हो चुकी है। कांग्रेस हसदेव कटाई के खिलाफ है हम वहां के निवासियों के साथ में है और रहेंगे।भारतीय जनता पार्टी की सरकार डबल इंजन की सरकार बनी है लगातार छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन को, खनिज संसाधन को बेचने का काम कर रही है चंद उद्योगपतियों के लिए और जिस तरह से लगातार हसदेव में आदिवासियों की जंगल को छत्तीसगढ़ की वन संपदा को लगातार काटने जा रही है। इससे वहां के आदिवासी आंदोलित है। इस सरकार ने उनसे बात न कर, उनसे न चर्चा कर छत्तीसगढ़ में सौहार्द्र की माहौल बिगाड़ रही है और निर्दोष आदिवासियों पर लाठीचार्ज कर रही है। कई लोगों को गंभीर चोटें आई, कई लोग सिर फट गए। इसको देखते हुए निश्चित रूप से हमारे नेता वाले राहुल गांधी जी ने ट्वीट कर और प्रियंका गांधी जी ने भी ट्वीट किए हैं और सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी इस मसले को गंभीरता से ले रही है और संभवतः कल 19 तारीख को हमने निर्णय लिया है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी और हमारे विधायक साथियों के साथ हम हसदेव में जिस तरह से वहां के आदिवासियों के साथ लाठीचार्ज हुआ, कई घायल है उनसे मिलने जाएंगे, उनसे चर्चा करेंगे, यह हम लोगों ने निर्णय लिया। जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी का नारा है और जिस तरह से ये नौटंकी कर रही है कि मां के नाम से एक पेड़ लगाओ और बाप के नाम से हसदेव जंगल को काट लो। यह दोहरी चरित्र भारतीय जनता पार्टी की सरकार में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही।भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ये सदस्यता अभियान भारतीय जनता पार्टी का फर्जी सदस्यता अभियान है। पत्रकारों फोन करना मजबूरी मेरा समझ लो, कभी तो कांग्रेसियों को सेविंग ठेला में जाकर उनका मोबाइल लेकर उनका नंबर डायल कर लो। भाई मेरी मजबूरी समझ लो। अब तो नवरात्रि में यह भी देखने को मिला पदयात्रियों के पास जाकर उसका नंबर भी डायल कर लो। दुर्गा माता के पंडालों में जाकर आप मोबाइल ले कर डायल कर लो। भारतीय जनता पार्टी इतनी बुरी तरह से फर्जी काम कर रही है।
धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू किया जाये तथा अवधि बढ़ाई जाये : दीपक बैज
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment