क्या आप अपने दिन की शुरुआत, कॉफी या चाय पीकर करते हैं? अगर ऐसा है तो आपको अपनी आदत बदलने की जरूरत है। जूस पीने से आपको काफी फायदा होता है। जूस ऐसा पेय होता है जो शरीर को जल्द ऊर्जा देने में सक्षम है और शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है। इससे होने फायदे…..
पीलिया : इस बीमारी में सुबह खाली पेट ग्लास के चौथाई हिस्से के बराबर करेले का जूस पीना चाहिए, इससे फायदा होता है।
मिरगी : डॉक्टर्स इस रोग में गाजर का जूस लेने की सलाह देते हैं। गाजर आसानी से उपलब्ध भी होता है।
माइग्रेन : यह रोग अमूमन महिलाओं में होती है। ऐसी स्थिति में सिर दर्द इतना तेज होता है और कुछ भी करने का मन नहीं होता। दर्द के कारण हमारी जिंदगी पर रोक लग जाती है। डॉक्टर्स इस दौरान एक कप पानी में नींबू का रस और अदरक का जूस मिलाकर पीने की सलाह देते हैं। इसे कम से कम 15 दिन तक लिया जाए, तो फायदा होता है।
मानसिक तनाव : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर दूसरा इंसान किसी न किसी वजह से तनाव से ग्रस्त पाया जाता है। केले में पाया जाने वाला पोटैशियम मानसिक तनाव को कम करता है। केला आसानी से उपलब्ध भी है इसलिए इसका सेवन करना चाहिए।
GOOD MORNING : जूस में छिपा सेहत का खजाना
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment