भिलाई। 03 अक्टूबर, 2024, (सीजी संदेश) : शांति नगर दुर्गा उत्सव समिति प्रजापपति भवन मैदान द्वारा दुर्गात्सव को लेकर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना तय किया गया है।आयोजन समिति के प्रमुख ललित मोहन ने बताया कि इस बारआकर्षक झांकियों के बीच हर घर भगवा छाएगा गीत गाने वाली भोपाल की मशहूर गायिका लक्ष्मी दुबे भिलाई पहुंच रही हैं। वे 3अक्टूबर को रात 8 बजे से प्रस्तुति देंगी। इसे लेकर समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। आकर्षक मंच के साथ लाइटिंगऔर साउंड सिस्टम के इंतजाम किए गए हैं।