भिलाई। 17 सितंबर, 2024, (सीजी संदेश) : छत्तीसगढ़ कनौजिया प्रदेश सोनार समाज पंजीयन नंबर 14442 के प्रदेश चुनाव प्रभारी परदेशी राम सोनी ने सहचुनाव प्रभारीयो से चुनाव संबंधीत चर्चा कर भिलाई 3 मंडल ( शाखा) में चुनाव कराने हेतु तारिख की घोषणा कर दी है। जिसमें श्री सोनी ने बताया कि सोनार समाज भिलाई 3 शाखा का कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के समाजिक बंधुओ को वोट करने के अधिकार रहेगा जैसे भिलाई 3, चरोदा, उम्दा के समाजिक बंधु अपना मत का प्रयोग करेंगे और भिलाई 3 मंडल (शाखा) के निम्न पदों पर चुनाव होने हैं अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, एवं इसके साथ ही महिला मोर्चा के लिए दो पदाधिकारीयो के अध्यक्ष व सचिव हेतु 24 सितंबर से 03 अक्टूबर तक समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मतदाता सूची का अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगी अवलोकन कर जिनका नाम समाजिक मतदाता सूची में नहीं है वे अपना नाम दर्ज करा सकते हैं उक्त तिथि के बाद नाम दर्ज नहीं कराया जा सकता 03 अक्टूबर की स्तिथि में जो मतदाता सूची की अंतिम प्रकाशन होगा उसी सूची के आधार पर चुनाव होगा 04 अक्टूबर से 06 तक नामांकन प्राप्त करना एवं जमा करना समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 07अक्टूबर नामांकन पत्र की वापसी समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 08 अक्टूबर नामांकन की जांच एवं प्रतिक चिन्ह आवंटित किया जाएगा समय शाम 6 बजे 18अक्टूबर को मतदान प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक तत्पश्चात संख्या 7 बजे से मतगणना मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव की तिथियो में परिवर्तित करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा जिस समाजिक बंधुओ को मतदाता सूची लेना चाहते हैं वे पांच रुपए प्रति पेज अदा कर निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त कर सकते हैं।