भिलाई। 03 सितंबर, 2024, (सीजी संदेश) : युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, भिलाभिलाईई द्वारा आयोजित गणेश पूजा, दुर्गा पूजा, और दशहरा पर्व 2024 का भव्य आयोजन इस साल भिलाई के सेक्टर 07 हाईस्कूल दशहरा मैदान में किया जा रहा है। यह आयोजन भिलाई का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव होने जा रहा है, जहां भक्तगण और दर्शक अद्वितीय अनुभव का आनंद ले सकेंगे।
गणेश पूजा 7 से 17 सितम्बर तक
गणेश पूजा का आयोजन एक भव्य पंडाल में किया जाएगा, जिसे चावला कैटरर्स और डेकोरेटर्स द्वारा ‘मायाजाल’ थीम पर सजाया गया है। यह पंडाल परंपरा और आधुनिकता का संगम प्रस्तुत करेगा। हर दिन गरबा और डांडिया रास का आयोजन होगा, जिसमें लोग संगीत की धुन पर थिरकते नजर आएंगे। इसके अलावा, मेले में ड्रैगन झूला, नाव झूला और विशाल झूलों के साथ फूड स्टाल्स भी शामिल होंगे, जो उत्सव में और भी रोमांच जोड़ देंगे।
दुर्गा पूजा 3 से 12 अक्टूबर तक
दुर्गा पूजा के दौरान माँ दुर्गा की आराधना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला इस पर्व को और भी जीवंत बनाएगी। यह उत्सव आस्था और उत्साह का संगम होगा, जहां भक्तगण विशेष पूजा-अर्चना के माध्यम से माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
दशहरा पर्व 12 अक्टूबर को
दशहरा पर्व पर रावण, कुंभकर्ण, और मेघनाथ के विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा। इस आयोजन को और खास बनाने के लिए काकीनाडा (आंध्रप्रदेश) की प्रसिद्ध आतिशबाजी की जाएगी, जो आई. पी. एल. स्तर की इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी से प्रेरित होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला और भव्य आतिशबाजी इस पर्व को अविस्मरणीय बना देगी।
इस महोत्सव को सफल बनाने में ब्लू डॉट स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड ने विज्ञापन की ज़िम्मेदारी उठाई है, और SAIL TMT हमारे प्रमुख प्रायोजक हैं। उपहार साझेदारों में सत्कार गैस एप्लायंसेज, एवोन इलेक्ट्रॉनिक्स, और सुमीत सेल पुलगांव शामिल हैं। हम भिलाई के सभी नागरिकों से आग्रह करते हैं कि इस महोत्सव में शामिल होकर भारतीय संस्कृति और धर्म के इस अद्वितीय पर्व को सफल बनाने में सहयोग करें। आपका समर्थन हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवलू, जी.अमर, सुदीपधर दीवान, रविन्द्र सिंह, के. वेंकटेश,सौरव गांगुली, नितिन साहू, ब्रह्मा नायडू, बी .पद्मनाभन, टी .शंकर, रमेश कुहिकर, रपीरत सिंह, आंनद, रमेश पटेल, हिमांशु एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।