भिलाई। 15 अगस्त, 2024, (सीजी संदेश) : नेहरू नगर व्यापारी संघ (गुमटी प्रकोष्ठ) के व्यापारियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगॉठ हर्षाउल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वार्ड की पार्षद श्रीमती चंदेश्वरी बांधे द्वारा ध्वजारोहण किया गया।पार्षद द्वारा लोगों को स्वतंत्रता दिवस की महत्तवता को बताया एवं प्रतिवर्ष इसी जोश और हर्ष के साथ इस अवसर को निरंतर मनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजीवअर्नोल्ड एवं मदन चौहान, बुझारत चौहान, व्ही अब्रहम,अमित शाह, मो. याकुब, श्रीकांत, हरी, कमल, दीपक गुप्ता, चौलेश प्रसाद, जोगा राव उपस्थित रहे।