भिलाई। 15 अगस्त, 2024, (सीजी संदेश) : केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सदस्यों द्वारा केऔसुब तृतीय आरक्षित वाहिनी भिलाई परिसर के परेड ग्राउण्ड में स्वतंत्रता दिवस के 78वें पावन पर्व को बड़े ही हर्षोउल्लास एवं धूम-धाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय प्रकाश, महानिरीक्षक मध्य खण्ड मुख्यालय भिलाई रहे, जिनके द्वारा भारत के राष्ट्रीय ध्वज आरोहण किया गया। मुख्यअतिथि ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमारे देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया तथा देश की चुनौतियों के प्रति जन-जवान दोनो को सजग रहने की अपील करते हुए उपस्थित सभी केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल के अधिकारीगण, बल सदस्यों एवं उनके परिवारजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दिये। मुख्य अतिथि द्वारा इस वर्ष भारत सरकार के गैलेंट्री अवार्ड प्राप्त करने वाले मध्य खण्ड के बल सदस्यों को भी बधाई दिया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस समारोह में सेरेमोनियल परेड का आयोजन के औसुब तृतीय आरक्षित वाहिनी भिलाई में किया गया जिसमें कुल 03 टुरकड़ियों ने परेड में भाग लिया, जिसे परेड कमाण्डर महिला निरीक्षक/ कार्य पूर्णिमा नेताम के द्वारा संचालित किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा परेड समापन के उपरान्त वर्ष के दौरान विशेष कार्य करने हेतु बल सदस्यों को उनके कर्तव्यपरायणता की प्रशंसा में महानिरीक्षक प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। तदोपरान्त उपस्थित दर्शकों को मिठाई वितरण किया गया। उक्त कार्यकृम में दया शंकर, उप महानिरीक्षक, मध्यक्षेत्र मुख्यालय मिलाई, कमाण्डेंट, तृतीय आरक्षित वाहिनी मिलाईआदि केऔसुब के अधिकारी भी उपस्थित रहे।