भिलाई 5 जून 2024 हर वर्ष की भांति इस वर्ष की 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी में पौधारोपण किया गया। हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू और बलकर एसोएशियन के अध्यक्ष मलकीत सिंह लल्लू ने हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी में पोधारोपण किया है। श्रमिक नेता प्रभु नाथ मिश्रा ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण करने के कारण बताएं। इस दिन को मनाने के कई कारण है जिसमें एक खास कारण इंसानों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है। यह बात तो सभी जानते हैं कि इंसान और पर्यावरण का बहुत ही गहरा नाता है।
इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है। आज 50 वां विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है।पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ते कदम विश्व पर्यावरण दिवस पर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी में पीपल, नीम बर्गत, सहित अन्य फलदार पौधा का वृक्षारोपण किया गया।