भिलाई। 04 जून, 2024, (सीजी संदेश) : 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के आवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई वृक्षारोपण करने वाले सभी पर्यावरण मित्रो को एवं आम नागरिको को निःशुल्क रूप से पौधा उपलब्ध करायेगी। नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर कुसुम कानन नर्सरी में जाकर पौधा प्राप्त कर सकते है। एक पत्र उद्यान अधिकारी के नाम से देना होगा उसी के अनुरूप आपको पौधे मिल जायेगे। आयुक्त देवेश कुंमार ध्रुव ने सभी नागरिको से अपील की है पर्यावरण असंतुलन एवं बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए वृक्ष ही एक सहारा है जो हमे बचा सकता है। नगर निगम भिलाई द्वारा जो लोग वृक्ष लगाना चाहते है उन्हे सभी प्रकार के पौधे उपलब्ध करायेगे। परन्तु यह भी सत्य है की वृक्ष लगाने से ज्यादा पौधो को लगाते समय उसका रखरखाव किया जाना आवश्यक है। नगर निगम के उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू ने बताया की नगर निगम के प्रियदर्शिनी परिसार जोन-1, जोन-2 में ट्रेचिंग ग्राउण्ड, ढ़ौर तालाब आदि स्थान पर वृक्षारोपण किये जायेगे, जिसमें सभी जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरण मित्र एवं स्थानीय नागरिको की उपस्थिति में वृक्षारोपण सुबह 9 बजे से होगा। अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने एवं पर्यावरण को बचाये रखने आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।



 
             
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
											 
                                 
                             
 
         
         
        