भिलाई तीन। कुम्हारी पालिका क्षेत्र के ग्राम जंजगिरी निवासी भरोसा राम ठाकुर के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री बूपेश बघेल ने गहरा दुख प्रकट करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है। गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर वर्ष दीपावली के दूसरे दिन ग्राम जंजगिरी में आयोजित गौरी गौरा पूजा कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। जहां परंपरा अनुसार सभी विध्नों के नाश तथा मंगल कामना के लिए स्व.भरोसा राम ठाकुर मुख्यमंत्री को सोंटा लगाते थे। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय भरोसा राम ठाकुर से उनके वर्षों पुराने आत्मीय संबंध रहे हैं, वे हमारे सम्मानीय बुजुर्ग थे। उनका निधन मेरे लिए पारिवारिक क्षति है।
सीएम भूपेश को सोटा मारने वाला भरोसा राम नहीं रहे
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment