भिलाई। 21 मई, 2024, (सीजी संदेश) : पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 33 वी पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस जनो द्वारा उनकी स्मृति में नगर पालिका निगम भिलाई के राजस्व विभाग के प्रभारी एंव पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका निगम भिलाई, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सीजू एंथोनी के मार्गदर्शन में सेक्टर 9 स्थित जवाहर लाल नेहरू अस्पताल मे स्वेच्छा से रक्त दान किया गया एंव राजीव गांधी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की, इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस के प्रवक्ता जावेद खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर बी के राव, अरूण अग्रवाल, अभिषेक गिरी, सी अनील कुमार, नेमीचंद शर्मा, जिला कांग्रेस महामंत्री सैम्युल डेविड, अरूण ठवकर, पी श्रिनिवास, विजय मंढरिया, पी के नंदी, रूपक चक्रवर्ती, दलजीत रैना, बी मोहन,जी डी राजू, साई किरण, आदि उपस्थित थे।