भिलाई। 31 वॉ सड़क सुरक्षा सप्ताह के विकिरण एवं पुरूस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। संभाग आयुक्त दिलीप वासनिक, पुलिस महानिरीक्षक विवेकांनद, सेनानी प्रथम वाहिनी छ.स. बल भिलाई गोवर्धन ठाकुर एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दुर्ग अतुल विश्वकर्मा उपस्थित थे। इस आयोजन में सर्व प्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी स्थल में वृक्षारोपण किया गया। सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी में यातायात पुलिस विभाग द्वारा बनाये गये विभिन्न मॉडलों का अवलोकन किया गया तथा विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा यातायात प्रदर्शनी स्थल में लगाये गये स्टॉल का भी बारी-बारी से निरीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा यातायात नियमों का विचरण (फैलाव) करने के लिए बलून में लगे यातायात नियम स्लोगन लिखा बोर्ड आकाश की ओर छोडा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात बलराम हिरवानी द्वारा प्रतिवेदन पढा गया। इस आयोजन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना था। वर्ष 2019 के सड़क सुरक्षा सप्ताह में यह संकल्प लिया गया था कि सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले अकाल अकारण मृत्यु पर कमी लाई जा सके। सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने के प्रयास के तहत अमलेश्वर से फुण्डा मार्ग में शार्प टर्निग पर टायर लगाया गया है साथ ही सहायक मार्गो पर रम्बल्ड स्ट्रीप्स बनाये गये है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेकांनद ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है बच्चों को सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए यातायात नियमों का पूर्ण जानकारी होना आवश्यक है। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा विकिरण शब्द का महत्व बताते हुए कहा कि इस आयोजन का आज यहां समापन नहीं हो रहा है आज इस मंच के माध्यम से यातायात नियमों को सम्पूर्ण समाज में फेलाना है यातायात नियम के प्रति जागरूक बने आप अपने और दूसरो को सुरक्षित रखें। संभाग आयुक्त दुर्ग दिलीप वानिसकर ने कहा कि हर कोई आने आप को बहुत ज्ञानी समझते है सब जानते है कि मगर आप विभज्ञ है आप जानते है सड़क बन रहीं है हमारी सुविधा के लिए सरकार सड़क बना रहीं है इसका मतलब यह नहीं हम तेज गति से वाहन चलाये और दूसरे के जीवन को संकट में डाले। हर कोई चाहता है कि मैं आगे रहूं। आज हमें संकल्प लेने की जरूरत है कि हम पांच मिनट पहले निकल जाये एवं जिस जगह जाना है वहां पांच मिनट पहले पहुंच जावे। रात्रि में 02 बजे के बाद वहीं रूक जावे फिर आगे बढे आज तक का इतिहास रहा है कि ड्रायवर को झपकी आने या हड़बडी में रहने से दुर्घटना हुई है। आभार प्रकट उप पुलिस अधीक्षक गुरजीत सिंह ने किया। उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस निरीक्षक. लता चौरें, अशोक द्विवेदी, प्रधान आरक्षक राजमणी सिंह, आरक्षक विजय कुमार शर्मा, आरक्षक तिलक साहू, आरक्षक इन्द्रजीत सिंह, आरक्षक भागीरथी पारकर, आरक्षक द्रोण कुमार, आरक्षक तिलक साहू, आरक्षक सतीश, प्रधान आरक्षक सुशील पाण्डेय, जयंत वर्मा, उप अभियंता पी.डब्ल्यू.डी. (एन.एच.), चालक आरक्षक सूर्यप्रताप, सैनिक राकेश ठाकुर, सुरेन्द्र आहूजा का सम्मान किया गया।
बेहतरीन कार्य करने वाले यातायात विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी का हुआ सम्मान…… सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment