भिलाई तीन। नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा के मेयर इन काउसिंल की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महापौर चन्द्रकान्ता माण्डले ने की। बैठक में प्रभारी सदस्य चंद्रप्रकाश पाण्डेय, किशोर साहू, आशा यादव, रोहित कुमार साहू, तुलसी मरकाम, राजू कुमार देवांगन, अपर्णा सुब्रतोदास गुप्ता, नंदनी जांगडे सहित आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर, कार्यपालन अभियंता आर.के. चंद्राकर, निगम सचिव अश्वनी चंद्राकर, सहायक अभियंता प्रकाशचंद थवानी, सहायक लेखाधिकारी आर.के.देवांगन, राजस्व निरीक्षक अरूणिमा दुबे, श्रीमती पदमजा सिन्हा क्षेत्रीय परियोजना अधिकारी उपस्थित थे। निगम में कार्यरत कार्यरत 350 प्लेसमेंट एवं सफाई मित्रो द्वारा सेहत सुरक्षा बीमा योजना लेते है तो एक मुस्त राशि निगम द्वारा एजेंसी को भुगतान कर 03 किस्तों में हितग्राहियों से जमा कराया जायेगा। छत्तीसगढ़ विकास गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित पदुमनगर के हस्तांतरण के संबंध में निर्णय लिया गया कि उक्त कॉलोनी के अधीन वास्तविक भूमि की जानकारी हेतु नगर तथा ग्रामनिवेश विभाग को लिखा जावे साथ ही कालोनी की देनदारियों का भुगतान शासन द्वारा करने स्थिति में हस्तांतरण की कार्यवाही किया जावेगा। वार्ड 21 चरौदा भाठापारा एस.एल.आर.एम सेंटर से बस्ती तक बी.टी.रोड निर्माण राशि 26.00 लाख। वार्ड 14 सिरसा रेल्वे गेट से ग्लैक्सी चौक तक बी.टी.रोड निर्माण राशि 28.63 लाख, वार्ड 34, 35 जी.केबिन चरौदा से रेल्वे रोड तक बी.टी.रोड हेतु प्राप्त न्यूनतम दर पर निगोशियेशन कर प्राप्त दर राशि 26.58 लाख की स्वीकृति दी गई। वार्ड 15 के विभिन्न गलियों में बी.टी.रोड नवीनीकरण/संधारण कार्य हेतु पुनरीक्षित व्यय की स्वीकृति राशि 44.93 लाख, वार्ड 06 में 25.21 लाख, वार्ड 19 में राशि 25.51 लाख, वार्ड 38 में 25.26 लाख एवं वार्ड 39 मे 25.21 पौनी पसारी योजना अंतर्गत कार्य हेतु प्राप्त न्यूनतम दर की स्वीकृति, वार्ड 12 में सी.सी.रोड एवं आर.सी.सी नाली हेतु 27.71 लाख, वार्ड क्र. 05 दादर में जैतखाम में अहाता निर्माण हेतु राशि 37.67 लाख, वार्ड 07 घासीदास नगर में सी.सी निर्माण हेतु प्राप्त न्यूनतम दर की स्वीकृति राशि 27.56 लाख, सर्वसम्मति से प्रदान की गई। देवबलौदा महोत्सव 2020 के आयोजन के संबंध में 10.00 लाख रूपये की स्वीकृति एवं आयोजन के संबंध में निर्णय हेतु विशेष सम्मेलन में रखे जाने की अनुशंसा की गई। स्वच्छता श्रृगांर योजना में शासन से राशि प्राप्त होने तक संचालित शौचालयों के संचालनकर्ताओं को रूपये 5000/- प्रतिमाह प्रत्येक शौचालय के लिये भुगतान किया जावे। विश्व बैंक आवासीय योजना सेक्टर 03 के अर्धनिर्मित भवनो का आम निलामी से प्राप्त उच्चतम बोली की सक्षम स्वीकृति हेतु परिषद् को अग्रेषित किया गया। वर्ष 2019-20 की आय-व्यय पर चर्चा की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती वेणु देवांगन, श्रीमती मंजु वर्मा एवं आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती पी.भारती नायक का त्याग पत्र स्वीकृत किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्र आजाद चौक भिलाई 03 वार्ड 13 की आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती गायत्री निषाद की लम्बे समय से अनुपस्थित रहने के कारण सेवा समाप्ति किया गया। वार्ड 11 डबरा पारा ब आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता नियुक्ति के लिये जारी अंतिम सूची को निरस्त कर क्रैश कार्यकर्ता कु. मोनिका यादव को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर समायोजित (शासन आदेशानुसार) करने की स्वीकृति। वार्ड 40 गनियारी आंगन बाड़ी केन्द्र क्र. 02 में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर अंतिम मुल्यांकन पत्रक के आधार पर नियुक्ति की अनुमति सर्वसम्मति से दी गई। निकाय क्षेत्र अंतर्गत घास भूमि पर झुग्गी बस्ती बसाहट है, को शासन नजुल भूमि में परिवर्तित करती है तो निकाय को कोई आपत्ति नहीं हैं। तद् आशाय का पत्र जारी किया जावे का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
एमआईसी की बैठक में शहर के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति : महापौर माण्डले
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment