विश्व भर में 22 अप्रैल को अर्थ डे यानी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ मनाया जाता है. इसे मनाने का मकसद है कि लोग पृथ्वी के महत्व को समझें और पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के प्रति जागरूक हों, यही वजह है कि इस दिन पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया जाता है। “पृथ्वी दिवस” के रुप में इस उत्सव के नाम के पीछे एक कारण है। 1969 में लोगों की बड़ी संख्या ने यह सुझाव दिया और पृथ्वी दिवस (जन्मदिवस का तुकांत) के रुप में “जन्मदिवस” विचार के साथ आया।
अर्थ डे या पृथ्वी दिवस एक तरह से पूरी दुनिया में एक साथ मनाया जाने वाला एक वार्षिक आयोजन है, जिसे पूरे विश्व में से 192 देश एक साथ 22 अप्रैल के दिन एक साथ मनाते है. इस दिन को सर्वप्रथम 1970 में मनाया गया था और फिर धीरे-धीरे एक नेटवर्क आगे बढ़ता गया और इसे विश्व स्तर पर कई देशों द्वारा स्वीकार कर मनाने का निर्णय लिया गया. साल 1969 में यूनेस्को द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 21 मार्च 1970 को इस दिन को प्रथम बार मनाने का निर्णय लिया गया, परंतु बाद में इसमें कुछ परिवर्तन किए गए और 22 अप्रैल के दिन इसे मनाने का निर्णय लिया गया. यह दिन मुख्य रूप से पुरे विश्व के पर्यावरण सम्बन्धी मुद्दों और कार्यक्रमों पर निर्भर रहता है, इस दिन का मुख्य उद्देश्य शुध्द हवा, पानी और पर्यावरण के लिए लोगों को प्रेरित करना है। तो आइए जानते हैं पृथ्वी दिवस का इतिहास इसकी थीम और साल 2019 में इस दिन आयोजित होने वाली गतिविधियों के संबंध में जानकारी।
पृथ्वी दिवस के बारे में जानकारी
नाम – पृथ्वी दिवस
कब होता है – 22 अप्रैल
घोषणा कब हुई – सन 1969 में
किसने की – अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन
पृथ्वी दिवस का इतिहास
हम सब इस बात से परिचित है की पहला पृथ्वी दिवस साल 1970 में मनाया गया था, परंतु इस दिन की शुरुआत किस घटना से हुई यह बात बहुत ही कम लोग जानते है. साल 1969 में केलिफोर्निया में बहुत बड़े पैमाने पर तेल रिसाव हुआ, जिससे आहत होकर गेलोर्ड नेल्सन नामक व्यक्ति राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रेरक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित हुये. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर लोगों को पर्यावरण संबंधित मुद्दों के लिए जागरूक करना था। 22 अप्रैल 1970 के दिन अमेरिका के कई कॉलेज और स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ लगभग 20 हजार अमेरिकी लोगों ने एक स्वस्थ पर्यावरण के उद्देश्य से एक राष्ट्रीय आंदोलन में भाग लिया और एक रैली का आयोजन किया. पर्यावरण प्रदूषण के विरूध्द होने वाले इस आंदोलन में अमेरिका के हजारो कॉलेजों और विश्वविद्यालय के युवा शामिल थे. इस समय इन लोगों का प्रदर्शन तेल रिसाव, प्रदूषण फैलाने वाली फ़ैक्ट्रियों, ऊर्जा सायंत्रों से होने वाले प्रदूषण, मलजल प्रदूषण, विषैले कचरे, कीटनाशक, जंगलों का नाश और वन्य जीवों का विलुप्तिकरण आदि मुद्दों पर आधारित था. इसके बाद धीरे-धीरे पर्यावरण संरक्षण का यह मुद्दा अमेरिका से बढ़कर 141 देशों के 200 लोगों मिलियन लोगों तक पहुँच गया. 22 अप्रैल 1990 में आयोजित पृथ्वी दिवस के दिन शामिल सभी देशों में रिसाइकलिंग की प्रोसैस को अपनाने के लिए प्रोत्साहन दिया गया. इसके बाद साल 2000 में हायेज द्वारा विश्व स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करवाया गया और इसी समय स्वच्छ ऊर्जा के मुद्दे को भी उठाया गया. और साल 2000 में ही इंटरनेट के जरिये पूरी दुनिया में पृथ्वी दिवस के अंतर्गत कार्य करने वाले कार्यकर्ता जुड़े. इंटरनेट की इस पहल के द्वारा इस वर्ष पूरी दुनिया के लगभग 5000 समूह एक दूसरे से संपर्क में आए और इसमें लगभग 180 देशों के सैकड़ो मिलियन लोगों ने हिस्सा लिया. इस तरह से साल 1970 से लेकर अब तक हर वर्ष पृथ्वी दिवस के कार्यक्रम का स्तर हर वर्ष बढ़ता चला गया और हर वर्ष कई देश और हजारों, लाखों लोग इसमें शामिल होते चले गए।
पृथ्वी दिवस का महत्व
हमारी पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जहाँ आज भी जीवन संभव है। धरती पर जीवन को बचाये रखने के लिये पृथ्वी की प्राकृतिक संपत्ति को बनाये रखना बहुत जरुरी है। इस भीड़ में, भगवान द्वारा बनायी गयी सबसे बुद्धिमान कृति इंसान हैं, अपनी मानवता और अपने ग्रह का ध्यान रखना भूल गया है। धरती जिसने इसको जीवन दिया, आज वो उसी धरती के संसाधनों का निर्दयतापूर्वक इस्तेमाल कर रहा है। अपने ग्रह के महत्व के बारे में मानव जाति को जागरुक करने के लिय पृथ्वी दिवस के रुप में 22 अप्रैल को चिन्हित किया गया है। पृथ्वी दिवस का महत्व इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि, इस दिन हमें ग्लोबल वार्मिंग के बारे में पर्यावरणविदों के माध्यम से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का पता चलता है। पृथ्वी दिवस जीवन संपदा को बचाने व पर्यावरण को ठीक रखने के बारे में जागरूक करता है। जनसंख्या वृद्धि ने प्राकृतिक संसाधनों पर अनावश्यक बोझ डाला है, संसाधनों के सही इस्तेमाल के लिए पृथ्वी दिवस जैसे कार्यक्रमों का महत्व बढ़ गया है। इसका महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, कि ग्लोबल वार्मिंग के बारे में पर्यावरणविद के माध्यम से हमें पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का पता चलता है. जीवन संपदा को बचाने के लिए पर्यावरण को ठीक रखने के बारे में जागरूक रहना आवश्यक है. जनसंख्या की बढ़ोतरी ने प्राकृतिक संसाधनों पर अनावश्यक बोझ डाल दिया है. इसलिए इसके संसाधनों के सही इस्तेमाल के लिए पृथ्वी दिवस जैसे कार्यकर्मो का महत्व बढ़ गया है. लाइव साइंस आईपीसीसी अर्थात जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल के मुताबिक 1880 के बाद से समुद्र स्तर 20% बढ़ गया है, और यह लगातार बढ़ता ही जा रहा है. यह 2100 तक बढ़ कर 58 से 92 सेंटीमीटर तक हो सकता है, जो की पृथ्वी के लिए बहुत ही ख़तरनाक है. इसका मुख्य कारण है ग्लोबल वार्मिंग की वजह से ग्लेशियरों का पिघलना जिसके करण पृथ्वी जलमग्न हो सकती है. आईपीसीसी के पर्यावरणविद के अनुसार 2085 तक मालदीव पूरी तरह से जलमग्न हो सकता है। पृथ्वी दिवस का महत्व मानवता के संरक्षण के लिए बढ़ जाता है, यह हमें जीवाश्म इंधन के उत्कृष्ट उपयोग के लिए प्रेरित करता है. इसको मनाने से ग्लोबल वार्मिंग के प्रचार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जो की हमारे जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रेरित करता है. यह उर्जा के भण्डारण और उसके अक्षय के महत्व को बताते हुए उसके अनावश्यक उपयोग के लिए हमे सावधान करता है. कार्बन डाई ऑक्साइड और मीथेन उत्सर्जन की गतिविधियों की वजह से पर्यावरण अपने प्राकृतिक रूप में स्थिर रहता है.1960 के दशक में कीटनाशकों और तेल के फैलाव को लेकर जो जनता ने जागरूकता दिखाई थी, उस जागरूकता की वजह से नई स्वच्छ वायु योजना बनी थी. इस वजह से अब जो भी नया विधुत सयंत्र बनता है, उसमे कार्बन डाइऑक्साइड को कम मात्रा में उत्सर्जित करने के लिए अलग यन्त्र लगाया जाता है. जिससे की पर्यावरण में इसका कम फैलाव हो और नुकसान कम हो। इसलिए अप्रैल 22 को सीनेटर नेल्सन ने कहा कि वह व्यक्ति इस दुनिया में पर्यावरण से अलग नहीं रह सकता, जो अंतराष्ट्रीय दिवस को छुट्टी का दिन न बना कर दुनिया भर के लोगों को ग्लोबल वार्मिंग के लिए जागरूक करता है और प्रौधोगिकी के क्षेत्र में निवेश करता हो।
पृथ्वी दिवस का नामकरण
कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में 1969 में गायलोर्ड नेल्सन को बड़े पैमाने पर तेल गिरने के बाद, बिजली सयंत्र, प्रदुशित अपशिष्ट पदार्थों, जहरीली धुआं, जंगल की हानि और वन्यजीवों के विलुप्त होने के खिलाफ़ पर्यावरण पर ध्यान के लिए इस दिवस को मनाने का विचार आया. वह छात्र युद्ध विरोधी गतिविधियों से बहुत प्रेरित हुए. उन्होंने ऐसा महसूस किया कि अगर हवा और जल को इन जागृत नव चेतना के साथ सम्मलित कर दे, तो वह पर्यावरण चेतना को राष्ट्रीय राजनीतिक एजेंडे में सम्मिलित कर इसको आगे बढ़ा सकते है. सीनेटर नेल्सन ने यह घोषणा की और राष्ट्रीय मीडिया के सामने अपने विचार रखते हुए पर्यावरण पर राष्ट्रीय शिक्षा के विचार को कार्य रूप में लाने के लिए, उन्होंने रिपब्लिकन कांग्रेस नेता पीट एमसी क्लोस्केय और डेनिस हायेस को राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में भर्ती किया. उन्होंने देश भर में इसे बढ़ावा देने के लिए 85 राष्ट्रीय कर्मचारियों की परीक्षा ली. उसके बाद 22 अप्रैल को परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद उन कर्मचारियों का चुनाव किया गया। नेल्सन के अनुसार पृथ्वी दिवस के नाम को कई लोगो द्वारा सुझाया गया इसके साथ ही उनके दो दोस्त जिनमे से एक जुलियन कोएनिग थे, जोकि न्यूयॉर्क विज्ञापन में कार्यकारी थे. साथ ही वह नेल्सन की संगठित समिति के भी सदस्य थे उन्होंने भी सुझाव दिया. संयोगवश 22 अप्रैल को जिस दिन को पृथ्वी दिवस के लिए चुना गया, वह दिन नेल्सन का जन्म दिन भी था. इसके नाम को नेल्सन ने पर्यावरण शिक्षा पत्र कहा लेकिन राष्ट्रीय समन्वयक डेनिस हेज ने इसे मीडिया के सामने पृथ्वी दिवस के रूप में संबोधित किया, जो कि व्यावहारिक रूप से इस्तेमाल होने लगा।
पृथ्वी दिवस की थीम
अंतराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले हर कार्यक्रम की हर वर्ष की एक अलग थीम होती है जिसके द्वारा उस वर्ष उस विशेष मुद्दे पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया जाता है. ठीक इसी प्रकार से विश्व स्तर पर मनाए जाने वाले पृथ्वी दिवस की भी एक अलग थीम है होती है, इस बार अर्थ डे की खास थीम है प्लानेट बनाम प्लास्टिक। आइये धरती को सुरक्षित बनाने की शुरुआत हम अपने घर से करें और किचन से प्लास्टिक की हानिकारक चीजों को निकालकर फेंक दें। पिछले कुछ वर्षो में आयोजित पृथ्वी दिवस की थीम निम्न थी।
वर्ष थीम
2010 जलवायु परिवर्तन पर एक वैश्विक जनमत संग्रह
2011 हवा को साफ करो
2012 पृथ्वी को संवारना
2013 जलवायु परिवर्तन का सामना
2014 ग्रीन सिटिस
2015 अब नेतृत्व करने की हमारी बारी
2016 पृथ्वी के लिए पेड़
2017 पर्यावरण और जलवायु साक्षारता
2018 प्लास्टिक प्रदूषण का समापन
2019 प्रोटेक्ट अवर स्पाइसेस 2020 क्लाइमेट एक्शन
2021 रिस्टोर अवर अर्थ
2022 हमारी धरती, हमारा स्वास्थ्य
इस तरह से यह पीछले 12 वर्षो में आयोजित पृथ्वी दिवस की थीम थी।
साल 2022 में आयोजित पृथ्वी दिवस की गतिविधियां
साल 2019 में आयोजित पृथ्वी दिवस का थीम “प्रोटेक्ट अवर स्पाइसेस” है और इस वर्ष पूरी दुनिया में मौजूद देश इस थीम पर आधारित गतिविधियों के द्वारा इस दिन को मनाएंगे। पृथ्वी पर हमे उपहार स्वरूप लाखों प्रजातियां मिली है, जिन्हें हम जानते और प्यार करते है आपको यह जानकार आश्चर्य भी होगा की हम अब तक इनमें से कई प्रजातियों को जान पाने में असक्षम भी रहे है. हमारे द्वारा उत्पन्न प्राकृतिक असंतुलन और प्रदूषण से अब तक कई प्रजातियां विलुप्त भी हो चुकी है. इस समस्या से निपटने के लिए इस वर्ष इसे ही मुद्दा बनाया गया है, और इस वर्ष इसके उद्देश्य निम्न है –
* लाखों प्रजातियों के विलुप्त होने की दर और इसके कारण और परिणामों के संदर्भ में लोगों को जागरूक करना।
* कुछ ऐसी प्रमुख नीतियों पर जीत हासिल करें जो विभिन्न प्रजातियों के विभिन्न समूहों और विभिन्न व्यक्तिगत प्रजातियों की रक्षा करें और साथ ही उनके आवास को भी सुरक्षित रखे।
* एक ऐसे वैश्विक आंदोलन की शुरुआत करें, जो प्रकृति और इसके मूल्यों को बढ़ावा देता है।
* प्रत्येक व्यक्ति को प्लांट बेस्ड डाइट को अपनाने और कीटनाशक को शाकनाशी के प्रयोग को रोकने के लिए प्रोत्साहित करें।
पृथ्वी सतह की संरचना, उत्पत्ति का इतिहास की जानकारी |
सौरमण्डल में जीवन की सम्भावना पृथ्वी के आलावा अन्य किसी ग्रह पर नजर नहीं आती हैं. एकमात्र पृथ्वी ग्रह पर जल, वायु आदि मौजूद हैं. सौरमण्डल का तीसरे नंबर का ग्रह अर्थ हैं, अर्थ एक जर्मन भाषा का शब्द है, इस शब्द का साधारण मतलब ग्राउंड है. अगर वैज्ञानिकों द्वारा की गयी रिसर्च माने तो पृथ्वी लगभग 4 बिलियन वर्ष पहले का है. लगभग इसी समय ही पूरे सौर मंडल की उत्पत्ति हुई. वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी का निर्माण एक गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा सूर्य के आस पास घूर्णन करते हुए गैस तथा डस्ट के सम्मिश्रण से हुआ है. पृथ्वी में सेंट्रल कोर, रॉकी मेटल तथा एक सॉलिड क्रस्ट है।
पृथ्वी की त्रिज्या और सूर्य से दूरी
पृथ्वी का अर्धव्यास लगभग 6,371 किलोमीटर और आकार के आधार पर सौरमंडल में पाँचवा बड़ा पिण्ड है. पृथ्वी सूर्य से करीबन 150 मिलियन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. इस दूरी को एस्ट्रोनॉमिकल यूनिट नाम दिया गया है. सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में लगभग 8.3 मिनट का समय अंतराल लग जाता है।
पृथ्वी की संरचना
पृथ्वी की मुख्य चार ही परत है. इसके सबसे अन्दर इसका केंद्र है, जिसे क्रस्ट तथा मेटल घेरे हुए रहती है. सबसे बाहर में भूपटल होता है. पृथ्वी के इनर कोर का अर्धव्यास 1221 किलोमीटर का है. यह लोहा और निकेल से बना हुआ है. यहाँ का तापमान 10,830 °F यानि लगभग 6,000 °C होता है. इसके ऊपर 2210 किलोमीटर मोटी परत होती है, जिसका निर्माण भी लोहा निकेल तथा विभिन्न तरह के रसायनों से हुआ है. आउटर कोर और क्रस्ट के बीच में मेटल वाली सबसे मोटी परत होती है. पृथ्वी का सबसे बाहरी हिस्सा (आउटर लेयर) लगभग 30 किलोमीटर मोटा होता है। देश में हर साल पृथ्वी को बचाने एवं अधिक खूबसूरत बनाने के लिए 22 अप्रैल को प्रथ्वी दिवस मनाया जाता है.
पृथ्वी की सतह
मंगल और बृहस्पति ग्रहों की तरह ही पृथ्वी के पास भी ज्वालामुखी, पहाड, घाटियाँ आदि हैं. पृथ्वी का लिथोस्फेरे जिसमे क्रस्ट और ऊपरी मेटल है, यह विभिन्न बड़ी प्लेट्स में बटी होने के साथ लगातार चलायमान होती हैं. उदाहरण के तौर पर उत्तरी अमेरिका प्लेट प्रशांत महासागर बेसिन के ऊपर से गुज़रता है. इस समय इस प्लेट की गति लगभग उतनी ही होती है, जितनी किसी व्यक्ति के नाखून बढ़ने की. जब एक प्लेट किसी दूसरी प्लेट के मार्ग में आती है. और दोनों प्लेट्स में घर्षण भूकंप की उत्पत्ति करता है. कई बार तो प्लेट के एक दूसरे पर चढ़ जाने से पहाड़ों का भी निर्माण होता है। पृथ्वी का लगभग 71% हिस्सा महासागरों से जुड़ा हुआ है. पृथ्वी पर करीबन 97 % पानी महासागरों में मौजूद है. लगभग सभी ज्वालामुखी इन्हीं महासागरों के अन्दर मौजूद हैं. हवाई का मौना केआ वोल्कानो माउंट एवेरेस्ट से भी अधिक बड़ा है. किन्तु इसका अधिकाँश हिस्सा जलमग्न है. इसी तरह से विश्व की सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखला भी जल के अन्दर ही मौजूद है. यह आर्कटिक महासागर से अंटार्कटिक महासागर की सीमा में बिछा हुआ है. यदि एंडीज, रोकिस तथा हिमालय पर्वत श्रृंखला को मिला दिया जाए, तो भी आर्कटिक और अंटार्कटिक महासागर के बीच फैली पर्वत श्रृंखला इनसे 4 गुनी बड़ी होगी।
पृथ्वी की कक्षा और घूर्णन समय
सौरमंडल के अन्य ग्रहों की ही तरह पृथ्वी का भी ऑर्बिट सूर्य है. धरती खुद की धुरी पर भी गोल गोल घूर्णन करती है. अपने अक्ष पर घूमते हुए पृथ्वी को एक चक्कर पूरा करने में 23 घंटे 56 मिनट 4.0989 सेकण्ड का समय लगता है. हमारी धरती को सूरज के चारों तरफ घूमते हुए 1 चक्कर समाप्त करने हेतु 365.26 दिन लग जाते हैं. अतिरिक्त 6 घंटे कैलेंडर सिस्टम के हिसाब में नहीं आ पाता. हालाँकि प्रत्येक 4 वर्ष में ये 6 घंटे कुल 24 घंटे में बदल जाता है. इस 24 घंटे को चौथे वर्ष के समय के साथ जोड़ दिया जाता है. इस कारण से ही हर 4 वर्ष में 1 वर्ष 366 का होता है, जिसे लीप वर्ष (लीप इयर) कहा जाता है। पृथ्वी स्वयं की ही धुरी पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है. सूरज के चारो तरफ चक्कर लगाते हुए भी धरती का इसी तरह अपनी अक्ष पर झुकाव रहता है. पृथ्वी के इसी झुकाव के रहते ही मौसम में बदलाव आते है. साल भर में एक समय धरती का उत्तरी गोलार्ध सूरज की ओर झुका हुआ रहता है. और दक्षिणी गोलार्ध की दूरी भी सूर्य से काफी होती है. इस समय उत्तरी गोलार्ध में सूर्य प्रकाश बहुत अधिक पहुँचने पर यहाँ पर ग्रीष्म काल होता है. दक्षिणी गोलार्ध में सूर्य की किरणे तिरछी पड़ने की वजह से यहाँ पर तापमान कम रहता है. शीत ऋतु भी इस वजह से इस समय दक्षिणी गोलार्ध में पड़ने लगती है. ठीक 6 महीने के बाद यह स्थिति पूरी उल्टी हो जाती है. वसंत ऋतु के समय दोनों गोलार्द्धों में लगभग समान सूर्यप्रकाश पाता है।
वायुमंडल में गैसों का प्रतिशत
पृथ्वी के भूतल के आस पास एक बहुत सघन वायुमंडल है. इसमें लगभग 78.09% नाइट्रोजन, 20.95% ऑक्सीजन एवं 1% बाकी अन्य गैस हैं. इन अन्य गैसों में आर्गन, कार्बन डाइऑक्साइड और नीयन आदि हैं. यह वायुमंडल पृथ्वी के जलवायु, मौसम आदि को खूब प्रभावित करता है. यह वायुमंडल आम लोगों को सूर्य की कई तरह की घातक किरणों से बचाता है. इसी के साथ यह वायुमंडल पृथ्वी को मेटेरोइड्स आदि से भी बचाता है. दरअसल पृथ्वी की तरफ आते हुए मेटोर्स अक्सर वायुमंडल से घर्षित होते हुए रास्ते में ही जल के समाप्त हो जाते हैं.
पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति और इतिहास
पृथ्वी पर तापमान अन्य ग्रहों की तुलना में संतुलित है, साथ ही यहाँ पर विभिन्न तरह के जैव– रासायनिक पदार्थ पाए जाते हैं. इस वजह से यहाँ पर जीवन के संभावनाएं बनी और विभिन्न जीव जंतुओं का जन्म हो पाया. इस ग्रह की सबसे खास बात यही है कि इसके अधिकाँश हिस्से में पानी भरा हुआ है. पृथ्वी पर पानी होने की वजह से ही यहाँ पर जीवन आज से करीब 3.8 बिलियन वर्ष पूर्व संभव हुआ था. यहाँ पर समय समय पर मौसम परिवर्तन आदि होता है, जो विभिन्न स्थानों के जलवायु को संतुलित रखता है. पृथ्वी का वायुमंडल भी यहाँ पर जीवन के संभव होने में एक बहुत बड़ा योगदान होता है. ऑक्सीजन गैस पाए जाने की वजह से यहाँ के जीव जंतुओं की श्वास प्रक्रिया पूरी होती है, और जंतु भी जिन्दा रहने में सफल रहते है।
पृथ्वी दिवस को कैसे मनाए
अगर आप भी आने वाले 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाना और विषय पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग देना चाहते है तो निम्न गतिविधियों को अपनाकर इसे मना सकतें है –
* जरुरी स्थानों पर नये पौधा-रोपण करें।
* अपने परिवार के साथ कुछ बाहरी गतिविधियों में शामिल हों जैसे पेड़ पर पक्षी के लिये घोंसला बनाना और पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका के बारे में चर्चा करना।
* भूमि और जल प्रदूषण को टालने के लिये प्लास्टिक थैलों के इस्तेमाल में कमी लाने के लिये लोगों को प्रोत्साहित करना।
* आप बेहद ही छोटे स्तर पर कुछ पेड़ लगाकर अपने आस पास के वातावरण को सुंदर बनाने के साथ साथ, पक्षियों को आवास और भोजन प्रदान कर सकते है. इसी के साथ साथ इसके द्वारा मिट्टी के होने वाले कटाव को रोकने में भी मदत मिलेगी और यह पृथ्वी दिवस मनाने का एक बेहद ही सरल और कारगर तरीका साबित होगा।
* आप अपने यहाँ एक रिसाइक्लिंग पार्टी भी ओर्गेनाइस कर सकते है जिसमें आप अपने फ्रेंडस को वेस्ट मटेरियल पर रिसाइक्लिंग की प्रोसैस के द्वारा एक नया आइटम बनाकर लाने के लिए भी कह सकते है और सबसे बेहतर आइटम को इनाम देकर उन्हे प्रोत्साहित भी कर सकते है।
* आप कुछ लोगों का समूह बनाकर किसी पार्क, बीच, नदी का किनारा या किसी लोकल एरिया को साफ करने का अभियान भी चला सकते है।
* अगर आप किसी संस्था से जुड़े हुये है और कुछ बड़े स्तर पर इस दिन का आयोजन करना चाहते है तो आप अपने शहर में एक ऐसे रिसाइक्लिंग प्रोग्राम की शुरुआत कर सकतें है जिसकी सुविधा आपके शहर में पहले से मौजूद नहीं है।
* आप विभिन्न स्तर पर विभिन्न सरकारी दफ़्तरों को जो कि इस मुद्दे को लेकर जागरूक नहीं है उन्हे टार्गेट करते हुये एक लेटर राइटिंग केंपेनिग चला सकते है।
* इस तरह से इन मुद्दों के अलावा आप अपने हिसाब से कुछ अलग और नए तरीके से भी यह दिन मना सकते है. यह दिन कई देशों में एक साथ मनाया जाता है, जिसका कल्चर, भाषा और रहन सहन भिन्न है फिर भी हर देश में इसे मनाने का उद्देश्य केवल एक है – “पर्यावरण संरक्षण”. अगर आपके पास भी इस दिन को मनाने का एक अलग तरीका हो तो आप उसे हमसे कमेंट बॉक्स में शेयर कर सकते है।
पृथ्वी दिवस का गीत
* पृथ्वी दिवस को अंतराष्ट्रीय स्तर पर मनाते हुए उनके लिए गीत का निर्माण हुआ है इसको कई देशों में गाया जाता है. यह दो प्रकारों में गया जाता है एक समकालीन कलाकारों द्वारा गाये गए गीत और दूसरा आधुनिक कलाकरों द्वारा. यूनेस्को ने भारतीय कवि अभय कुमार की रचनात्मक और प्रेरित करने वाले गीत के लिए प्रशंसा की है. इसे कई भाषाओँ में जैसे अरेबिक, चाइनीज, अंग्रेजी, फ्रेंच, रशियन, स्पेनिश में गाया गया है. इसको और भी दो भाषाओँ में गाया गया है, वह है हिंदी और नेपाली।
* 2013 के पृथ्वी दिवस सम्मलेन के अवसर पर कपिल सिबल और शशि थरूर ने नई दिल्ली के भारतीय सांस्कृतिक परिषद् कार्यक्रम में इसे लागु किया. बाद में शैक्षिक उदेश्यों के लिए उपयोग करना शुरू किया. पृथ्वी दिवस गाने को ब्रिटिश काउंसिल स्कूल के ऑनलाइन स्कूल, रीजेंट स्कूल, यूरो स्कूल, काठमांडू, लोरेटो डे स्कूल कोलकाता के साथ ही और भी स्कूलों में भी गाया गया. इस गीत को लोग ‘पृथ्वी गान’ के रूप में गाते है. इस तरह के गीत मानवता के लिए वैश्विक संगठन द्वारा भी समर्थित है।
* यू. एस. काउंसिल जनरल जेनिफ़र मैकेंतिर ने पृथ्वी गीत के लिए कुमार की प्रसंशा की. अकादमी अवार्ड विजेता हॉलीवुड के डायरेक्टर जेफ्फिरे डी. ब्राउन ने कहा की यह मानवीय लोगों के लिए उत्सव के रूप में है।
पृथ्वी दिवस की प्रमुख घटनाएँ
पृथ्वी दिवस यूनाइटेड स्टेट अमेरिका अर्थात संयुक्त राष्ट्र ने 1995 तक 5 पृथ्वी दिवस सामारोह का समन्वय किया. फिर 25 वी वर्षगाठ के बाद इसको बैटन को सौप दिया गया।
* 2007 का पृथ्वी दिवस सबसे बड़े तौर पर मनाया गया, इसमें बहुत से देशों के लोगों ने भाग लिया जैसे कि कीव, यूक्रेन, कैरकस, वेनुजुएला, मनिला, टवालू, फिलीपींस, टोगो, मेड्रिड, स्पेन, लंदन और न्यू यॉर्क. 2012 के कैलिफोर्निया में जनसंख्या स्थिरीकरण समूह को मानव सोच से बदलकर उसके मुख्य धारा पर्यावरण विकास की तरफ ध्यान दिया गया. छात्रो और युवाओ को भी पर्यावरण सम्बन्धी समस्याओं को कम करने में रूचि लेने के लिए जागरूक किया गया।
* पृथ्वी दिवस 2017 के लिए इसके नेटवर्क संस्था ने पर्यावरण और जलवायु साक्षरता विषय के बारे में लोगो को जागरूक करने के लिए 4 टूलकिट्स का निर्माण किया. जो निम्न प्रकार से है-
* पृथ्वी दिवस कार्यवाही टूलकिट्स – यह पर्यावरण परिवर्तन पर लोगों को जागरूक कर उन्हें शिक्षित करने का कार्य करेगा. सारी कार्यवाहियों पे नजर रखेगा.
* पर्यावरणीय शिक्षण टूलकिट्स
* स्थानीय सरकारों से बातचीत के लिए ग्लोबल दिवस टूलकिट्स
* मोबिलिज़े यू के कैम्पस में शिक्षण के बारे में टूलकिट्स
इसके माध्यम से पर्यावरण के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त कर हम इसके बचाव में अपना योगदान दे सकते है. 2017 में भी हर वर्ष के भातिं पृथ्वी दिवस के दिन विज्ञान रैली के रूप में मार्च किया गया और वाशिंगटन के नेशनल मॉल में पर्यावरण शिक्षा पर बात हुई और इसको पढ़ा गया।
पृथ्वी दिवस के बारे में कुछ प्रसिद्ध हस्तियों के चर्चित बोल
* रविन्द्र नाथ टैगोर के अनुसार पृथ्वी को पेड़ से सजाकर स्वर्ग जैसा बनाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए, पेड़ से बाते करना उन्हें सुनना ये सब महसूस करना ही स्वर्ग सी अनुभूति देता है।
* अमित रे के अनुसार भगवान स्वर्ग बनाना चाहते थे और उन्होंने पृथ्वी जैसे गृह का निर्माण स्वर्ग के रूप में कर दिया, पुरे ब्रह्माण्ड में पृथ्वी जैसा जीवन, सुन्दरता, प्यार और इतनी शांति कही भी नहीं मिलेगी, इसलिए जब की आप इस पृथ्वी के निवासी है तो आप यहाँ रहने का आनंद ले और मिल जुल कर सभी प्राणियों केसाथ रहे।
भारत वर्ष दुनिया के ऐसे भूखंड में आता है जहां सूरज की अपार कृपा है और देश तीन तरह के महासागरों से घिरा है तथा पश्चिम में महा हिमालय है। इसके कारण हमारे देश में विभिन्न आवोहवा है तथा हर प्रकार के पौधे विकसित होते हैं। हमें इन पौधों को केवल बचाए ही नहीं रखना पर जरूरत यह है कि हम अधिक से अधिक विभिन्न प्रकार के पौधे उगाएं जो हमारे वायुमंडल को साफ रख सकें। पानी को संभाल सकें व वातावरण को संतुलित रख पाएं।