सरसों का तेल जिसे कड़वा तेल भी कहा जाता है, सर्दी के दिनों में आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह न केवल आपके शरीर में गर्माहट पैदा करता है बल्कि अपनी तासीर और गुणों के कारण इसका प्रयोग कई तरह की समस्याओं में औषधि के रूप में किया जाता है। अगर आप अब तक इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों से अनजान हैं, तो जरूर पढ़ें, सरसों के तेल के यह फायदे….
1. सरसों के तेल को बहुत पौष्टिक माना जाता है, इसलिए इसका प्रयोग खाना बनाने के लिए भी किया जाता है। इसकी तासीर गर्म होने से सर्दियों में यह अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
2. सरसों के तेल की मालिश करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रक्त संचार भी बेहतर होता है। यह शरीर में गर्माहट पैदा करने में भी मददगार होता है।
3. दांतों की तकलीफ में सरसों के तेल में नमक मिलाकर रगडऩे से फायदा होता है, साथ ही दांत पहले से अधिक मजबूत हो जाते हैं।
4. त्वचा संबंधी समस्याओं में भी बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर के किसी भी भाग में फंगस को बढऩे से रोकता है और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है।
5. यह बालों की जड़ों को पोषण देकर रक्तसंचार बढ़ाता है जिससे बालों का झडऩा बंद हो जाता है। इसमें ओलिक एसिड और लीनोलिक एसिड पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए अच्छे होते हैं।
GOOD MORNING : सर्दी में सरसों का तेल
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment