रायपुर। एक ही परिवार के दो महिलाओं की मौत तथा 4 गंभीर रूप से घायल हो गये। यह घटना बीते रात की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छोटा हाथी गाड़ी के पलट जाने से गांड़ी में सवार कन्नौजे परिवार पर यह पहाड़ टुट पड़ा। जैसे लोगों को घटना के बारे पता चला वैसे ही अस्पताल को ओर दोड़ पड़े। राम नगर इलाके में शोक का माहौल है। यह परिवार पिकनिक मनाने ओडि़शा के नरसिंह नाथ जाने के लिये निकला था। मुहल्ले से कुछ ही दूरी पर तेलीघानी नाका चौक पर पहुंचते ही इनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। परिवार छोटा हाथी मालवाहक में सवार था। करीब 10 लोगों से भरी गाड़ी अचानक संतुलन खोकर पलट गई। लोगों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला और, परिवार की गीता कन्नौजे, देवी कन्नौजे नाम की दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात करीब 2 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। घायलों का बाबा भीम राव अंबेडकर हॉस्पीटल में ईलाज के लिये भर्ती कराया गया है।
गाड़ी के पलटने से दो महिला की मौत, चार घायल……. रामनगर में पसरा शोक सन्नाटा
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment