भिलाई। 11दिसम्बर, 2023, (सीजी संदेश) : अनुसूचित जाति जनजाति संगठनो का अखिल भारतीय परिसंघ छ.ग. के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मेश्राम, मनोज मून, नरेन्द्र खोब्रागड़े, हर्ष मेश्राम, संतोष भीमटे, बालेश्वर जगत, राकेश रंगारी, हरेन्द्र नेताम, आदित्य टंडन सहित अनेक सदस्यो ने सरगुजा संभाग के कुनकुरी विधानसभा से निर्वाचित आदिवासी समुदाय के विधायक विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ राज्य का मुख्यमंत्री बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस योग्य चयन से अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग मे अत्यंत हर्ष व्याप्त है। अनेक बार सांसद व विधायक रहे सहज, सरल, मृदुभाषी व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री के रूप मे चयनित किये जाने पर परिसंघ ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की है की विष्णुदेव साय के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ राज्य के सभी वर्गो व सभी क्षेत्रो का समुचित विकास होगा।