भिलाई। यातायात हाईवे पेट्रोलिंग के द्वारा बायपास में 03 लड़को द्वारा राहगीरो को धमाकर पैसा छीनने वाले संदिग्ध लड़को को पकड़ा गया। यातायात हाईवे पेट्रोलिंग के द्वारा अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते समय गुरूद्वारा तिराहा के पास एक सायकल सवार द्वारा बताया गया कि बायपास में कुछ लड़के राहगीरो को रोकर गाली गलौज कर पैसा छीन रहे है। सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग के कर्मचारी द्वारा उक्त स्थान पर जाकर देखे जाने पर 03 लड़के मोटर सायकल क्रं-सीजी-04 सीजे 4435 में लाठी पकडकर खडे थे। जो हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को देखकर भागने लगे। जिसे हाईवे पेट्रोलिग ड्यूटी में तैनात जवान आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह एवं सैनिक राकेश ठाकुर ने पीछा कर पकड़ लिया। जिनकी तलाशी लिए जाने पर 01 कैच्ची, 2400/-रूपये तथा 03 मोबाईल फोन बरामद किया गया। संदिग्धों से पूछताछ करने पर अपना नाम राहुल साहू पिता गंगा साहू उम्र 16 वर्ष निवासी सांई नगर दुर्ग अभिसार देशमुख पिता टीमन लाल उम्र 32 वर्ष निवासी बघेरा दुर्ग विशाल कौशल पिता मनराखन लाल उम्र 18 वर्ष निवासी बाम्बे आवार उरला दुर्ग बताया गया। तीनों संदिग्ध लड़को के खिलाफ सुपेला थाना में कार्यवाही की गई।
बायपास में राहगिरों से लूटपाट करने वाले ३ आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े… हाईवे पेट्रोलिंग पार्टी की कार्यवाही
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment