भिलाई। 04 दिसम्बर, 2023, ८सीजी संदेश) : यूनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल द्वारा 05 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे से क्रिसमस वेलकम महारेली निकली जायेगी। यह रैली भिलाई के सेक्टर 01 मुर्गा चौक से शुरू होकर सेंट्रल एवेन्यू होते हुए हॉस्पिटल सेक्टर के ईस्टर ग्राउंड में समाप्त होगी। जहां क्रिसमस के स्वागत की तैयारी से संबंधित नृत्य-गीत, संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होगा। इस रैली में विभिन्न प्रकार की झांकी एवं छत्तीसगढ़ मसीह लोक संगीत के द्वारा यीशु मसीह के संदेश को प्रदर्शित किया जाएगा। रैली में विशेष रूप से मुंबई के गीतकार अजय चौहान अपने गीतों के माध्यम से शामिल रहेंगे। इस आयोजन में दुर्ग भिलाई के समस्त गिरजाघर एवं सामाजिक संस्थाएं, बिशप, पास्टर्स, पल्लीपुरोहित, सभी संगठनो के अधिकारीगण, दुर्ग भिलाई के सभी फेलोशिप का लीडर्स शामिल होंगे, साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ से इस महारैली में शामिल होने के लिए मसीही समाज के लोग एकत्रित होंगे।