भिलाई तीन 18 अक्टूबर 2023। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से महापौर निर्मल कोसरेे को कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल का आशीर्वाद लिया है। तत्पश्चात श्री निर्मल ने अपने साथियों के साथ चरोदा स्थित दक्षिण हनुमान मंदिर में जोड़ा नारियल भेंटकर जीत का आशीर्वाद हनुमान जी महाराज से मांगा है। पंडित संतोष शर्मा ने पूजा अर्चना करवा कर जीत का आशीर्वाद दिया है।
श्री निर्मल अपनी राजनीतिक जीवन कांग्रेस संगठन के कई पद पार्षद, पार्षद से महापौर और अब विधानसभा जाने की तैयारी में लगे हैं। भिलाई चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे पर साक्षात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कृपा बनी हुई है। आज जो कुछ भी है वह बतौर मुख्यमंत्री का ही देन है। मेरी जानकारी 1993 के अनुसार जिसने भी वफादारी निभाई है वह कुछ ना कुछ पाया है। यह इतिहास रहा है।