(खिलावन सिंह चौहान)
भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र यादव ने सरकार के एक साल पूरे होने पर पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि सरकार किसानों का एक-एक दाने धान को खरीदेगी। इसमें कोई किंतु परंतु नहीं है। भाजपा सरकार किसानों को गुमराह करने की कोशिश हमेशा करती है। हमारी सरकार समर्थन मूल्य में धान खरीदेगी और बोनस भी प्रदान करेंगी। इसके लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक कमेटी का गठन किया है। वह कमेटी जल्द ही निर्णय कर 25 सौ रूपये किसानों की जेब में डालेगी। किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा। श्री यादव ने केन्द्र पर हमला करते हुये कहा कि रणनीति के तहत केन्द्र छत्तीसगढ़ की धान नहीं ले रही है। भाजपा की सरकार थी तो सेन्ट्रल पुल में नियम को शिथिल कर धान खरीद रही थी। उन्होंने केन्द्र सरकार को रंगा बिल्ला की सरकार भी कहा। शराब बंदी के मामले में कहा कि शराब बंदी धीरे-धीरे राज्य में किया जावेगा। वर्तमान स्थिति में भी पहले से चल रहे कई दुकानों को बंद करा दिया गया है। इस वर्ष 50 दुकानें बंद किये जाने का लक्ष्य है। इसमें आम लोगों के साथ सामाजिक लोगों का भी सरकार को साथ चाहिये। जनजागरण अभियान भी चलाया जायेगा। श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र में हरियाली के लिये 10 हजार पेड़ लगाये जायेंगे। इन पेड़ों को वाले भुगतान 3 साल बाद जब पेड़ बड़े हो जायेंगे तब किया जायेगा। राज्य की सरकार, शिक्षा, स्वास्थ के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। खुर्सीपार कालेज को अपग्रेट किया जा रहा है। वहीं स्वास्थ के क्षेत्र में पंडित लाल बहादुर शास्त्री के लिये सेट्अप तैयार कर लिया गया है। जल्द ही 100 बिस्तर के लिये 2 करोड़ की राशि मिलने वाली है। बिजली के क्षेत्र में बीएसपी आवासधारियों को छत्तीसगढ़ राज्य से अब विद्युत प्रदाय की जायेगी। इसके लिये प्रबंधन और सीएसपीडीसीएल से चर्चा चल रही है। जल्द ही करार कर लिया जायेगा। आवागम के समस्या को लेकर कहा कि कोसानगर से लेकर जो चौहान टावर तक नगर निगम की बनी सर्विस लेन को पूर्ण जीवित किया जायेगा। अभी व्यापारियों ने रोड़ पर कब्जा कर लिया है। उसे शक्ती से हटाया जायेगा। इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू एवं नीरज पाल उपस्थित थे।
केन्द्र में रंगा बिल्ला की सरकार….. भूपेश सरकार किसानों के अन्न का एक-एक दाना खरीदेगी….. 50 शराब दुकान बंद करने का लक्ष्य : देवेन्द्र
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment