भिलाई। शहर में हर रविवार को शहरवासियों व प्रशासन के सहयोग से नागरिकों के लिए तफरीह विथ फैमली हेल्थ कार्निवाल का आयोजन किया जाता है। जहां खेल और मनोरंजन के साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ पर्यावरण संरक्षण, शहर की स्वच्छता आदि समाज सेवी कार्यों से लोगों को जोड़ा जाता है। शहर में आयोजित होने वाला यह पहला कार्यक्रम हैं, जो जनता के माध्यम और सहयोग से शहर के नागरिकों के लिए ही आयोजित किया जाता है। जिसमें निगम प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन की विशेष टीम, बीएसपी, बीएसएफ, स्वं सिद्धा, श्री सत्य सांई सेवा समिति, आरोग्य वेदा, आर्ट ऑफ लिविंग भिलाई, जनसेवक समिति ऐसे कई समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से तफरीह का आयोजन किया जा रहा है। इस रविवार को भी तफरीह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को तफरीह समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की गई। लंबी और गहन चर्चा के बाद समिति ने तय किया है कि इस बार की तफरीह और भी ज्यादा खास बनाई जाएगी। क्योंकि इस बार तफरीह में आने वाले महिलाओं और लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की कला सीखाई जाएगी। इसके लिए एक्सपर्ट लोगों की टीम बुलाई जाएगी। जो विपरीत परिस्थिति में महिलाओं और लड़कियों की खुद की रखा के साथ दूसरों की भी मदद कर सके ऐसा गुर सीखाएंगी। गौरतलब है कि तफरीह समिति के बैठक में निगम स्वास्थ्य चेयरमेन लक्ष्मीपति राजू, लोकनिर्माण चेयरमेन नीरज पाल, टैलेंट आईएम आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष आशीष यादव आदि शामिल थे। बैठक में गंभीर चर्चा के बाद विचार किया गया कि शहर और देश भर में महिलाओं और लड़कियों के साथ दूरव्यवहार, छेड़छाड़ जैसे कई अनहोनी घटनाएं बढ़ रही है। ऐसे में इसे रोकने के लिए बेटियों को शक्तिशाली और आत्मनिर्भर बनाने पर फैसला किया गया। जिसके तहत यह तय हुआ कि इस बार तफरीह विथ फैमली हेल्थ कार्निवाल में लड़कियों और महिलाओं को एक्सपर्ट टीम के माध्यम से सेल्फ डिफेंस सिखाया जाएगा।
इस बार और खास होगी तफरीह….. महिलाओं और लड़कियों को सिखाएंगे सेल्फ डिफेंस
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment