भिलाई 10 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आज कार्यालय में की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अपने कार्यकारिणी की घोषणा आज की है। CCTWA के अध्यक्ष अचल जीत सिंह भाटिया ने सबसे पहले बैठक बुलाकर विचार विमर्श कर कार्यकारिणी में समन्वय बिठाया है। अपने कार्यकारिणी पांच संरक्षक बनाए हैं जिनमें अंजय शुक्ला , इंद्रजीत सिंह छोटू,सुखदेव सिंह सिद्धू ,अशोक जैन औरअमित तिवारी को जगह मिली है। कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में संदीप सिंह को मनोनीत किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर सुमित अग्रवाल,पंकज सिंह,और रवि अग्रवाल को शामिल किया गया है। महासचिव के पद पर अनुराग जैन को सुशोभित किया गया है।महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष का मलकीत सिंह लल्लू को सौंपा गया है। अध्यक्ष अंचल जीत सिंह ने बताया कि सचिव के पद पर दूसरी बैठक में फैसला लिया जाएगा।