रायपुर। 31 जुलाई, 2023, (सीजी संदेश) : छ.ग. शासन गृह पुलिस विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर के आदेश दिनांक 27 जुलाई 2023 के अनुसार
1- कबीरधाम,
2- खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई,
3- राजनांदगांव,
4- मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी
कुल 04 जिलों को मिलाकर राजनांदगांव रेंज का गठन किया है। इस रेंज के प्रथम पुलिस महानिरीक्षक राहुल भगत को नियुक्त किया गया है।
राहुल भगत 2005 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं जो पूर्व में क्रमशः जिला नारायणपुर, कांकेर, रायगढ़ एवं कबीरधाम में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे। उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर वे केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर राज्य से बाहर पदस्थ थे।तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्त थे। स्थानांतरण पर आज 31जुलाई 2023 को नवगठित पुलिस रेंज राजनांदगांव आकर अपना पदभार ग्रहण किया। पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज के आगमन पर उन्हें सलामी दी गई एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राजेश कुकरेजा, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई अंकिता शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव लखन पटले, अति.पु.अ. राजनांदगांव (आईयूसीएडब्ल्यू) पद्मश्री तंवर, नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, एसडीओपी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल, डीएसपी आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. नेहा वर्मा, डी.एस.पी. यातायात दिलीप सिसोदिया, डी.एस.पी. ऑप्स अजीत ओगरे डी.एस.पी. ऑप्स हेम प्रकाश नायक, डी.एस.पी. अजाक तनुप्रिया एवं शहर के थाना प्रभारीगण उपस्थित थे।
नवगठित राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ आईजी राहुल भगत ने किया पदभार ग्रहण, पुलिस विभाग द्वारा उन्हें सलामी दी गई

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment