भिलाई। 23 जुलाई, 2023, (सीजी संदेश) : धर्म संस्कृति परंपरा, व्यवहार का यही है आधार, सावन माह में सनातन राष्ट्र का सपना भिलाई की महिलाएं करेंगी साकार, की थीम पर हुनर भिलाई का समूह द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस सावन महोत्सव में गायन, नृत्य, पूजा, थाली सजाओ, नाटक, पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। समस्त प्रतियोगिता की थीम भोले भंडारी होगा, सभी को महादेव के ऊपर ही प्रस्तुति देनी है कल इसका शुभारंभ प्रकाश भाई जानी महाराज द्वारा खंडेलवाल भवन शांति नगर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं संगीतमय देव पूजन तथा सामूहिक रुद्राभिषेक द्वारा किया जाएगा। आयोजन समिति में डॉक्टर सविता, पिया भौमिक, रश्मि ओझा, अमृता सेन, शिवाजी भोसले व जिया हैं कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा एवं पूर्व पार्षद ललित मोहन है।