बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पड़ोसी भोलाराम साहू को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसको कवर्धा सीमा के पास से पकड़ा। आरोपी को लेकर पुलिस कोर्ट में पेश करने के लिए गई थी। इस दौरान मौके पर मौजूद भीड़ ने गुस्से में आरोपी पर हमला करने का प्रयास किया। पुलिस किसी तरह आरोपी को बचाकर बाहर लेकर आई। इसके बाद जेल ले जाने के दौरान भी लोग पुलिस वैन के पीछे दौड़े। लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी भोलाराम साहू को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे पेशी के लिए शुक्रवार दोपहर में कोर्ट पहुंची थी। इस दौरान कोर्ट परिसर में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान लोगों को पता चला कि पुलिस गिरफ्त में बच्ची के दुष्कर्म का आरोपी है तो गुस्सा भड़क उठा। पेशी के बाद पुलिस जैसे ही आरोपी को लेकर कोर्ट से बाहर निकली, भीड़ अचानक से उस पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ी। इसके बाद पुलिस किसी तरह आरोपी को बचाकर गाड़ी तक ले गई।
इसके बावजूद लोगों ने पीछा नहीं छोड़ा और पुलिस की गाड़ी के पीछे भागते रहे। इसमें पुरुषोें के साथ ही महिलाएं भी शामिल थीं। आक्रोशित लोगों ने काफी दूर तक पुलिस की गाड़ी का पीछा भी किया। लोग आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बच्ची घर में अकेली अपनी सहेली के साथ खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी भोलाराम आया और उसकी सहेली का हाथ पकड़कर कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद चाकू दिखाकर बच्ची से दुष्कर्म किया।
बच्ची से रेप करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार…. कोर्ट में पेशी के दौरान भीड़ ने किया हमला
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment