सुबह की दिनचर्या अनिवार्य रूप से सुबह में आपके द्वारा की जाने वाली क्रियाओं का एक समूह है, जो आमतौर पर आपके दिन की मुख्य गतिविधि शुरू करने से पहले होती है। एक गिलास पानी पीने से लेकर दांत को ब्रश करना या फिर दो घंटे की वर्कआउट कुछ भी हो सकती है। सुबह की आदतें अच्छी होती हैं तो आप पूरे दिन प्रोडक्टिव रहते हैं और एनर्जी भी बनीं रहती हैं। सुबह समय पर उठने से आपका दिनभर आलस भी महसूस नहीं करते हैं। लेकिन कई लोग इन आदतों के बारे में जानते नहीं हैं। आइए जानते हैं सुबह की आदतें जो आपके दिन को बेहतर बनाते हैं।
7 बजे के लगभग उठें: अधिकांश सफल लोग दिन की शुरुआत करने के लिए जल्दी उठते हैं और महत्वपूर्ण काम करते हैं जबकि बाकी दुनिया अभी भी सो रही होती है। वास्तव में, उनमें से कुछ बहुत जल्दी उठते हैं:
रात के खाने का सही समय क्या हो ताकि वजन ना बढ़े? अपनाएं ये 5 डिनर टिप्सरात के खाने का सही समय क्या हो ताकि वजन ना बढ़े? अपनाएं ये 5 डिनर टिप्सकोलेस्ट्रॉल चेकअप अब 25 की उम्र से ही कराएं, जानिए नया रिसर्च और जरूरी जानकारियांकोलेस्ट्रॉल चेकअप अब 25 की उम्र से ही कराएं, जानिए नया रिसर्च और जरूरी जानकारियां
एक्सरसाइज करें: 65′ सफल लोगों की एक बेहतरीन मॉर्निंग एक्सरसाइज रूटीन होती है। जरूरी नहीं कि रोजाना सुबह आप कोई हेवी वर्कआउट करें। यदि आप जिम नहीं जाना चाहते हैं तो घर पर ही योगा करें या फिर 1 घंटे के वॉक पर जाएं। यह आपके शरीर के फैट को बर्न करता है और आपको पूरे दिन आलस से बचाता है।
मेडिटेशन करें: मेडिटेशन आपके मन को शांत करने और ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। जब मेडिटेशन सुबह में किया जाता है, तो यह आराम और सकारात्मक तरीके से दिन के लिए सही स्वर सेट करने में मदद करता है। 22 प्रतिशत सफल लोगों के पास सुबह की नियमित दिनचर्या होती है।
किताब या पेपर पढ़ें: पढऩा आपके मस्तिष्क के कार्य को बढ़ाता है, इसके विकास को प्रोत्साहित करता है और आपकी एकाग्रता और ध्यान को बेहतर बनाने में मदद करता है। 22′ सफल लोगों ने सुबह-सुबह समाचार पत्रों या पुस्तकों को अपनी दिनचर्या में शामिल की है।
नाश्ता करें: हल्का नाश्ता करें, जैसे दलिया या फल। यदि आप इंटरमिटेंट फास्टिंग करते हैं, तो बिना चीनी के ब्लैक कॉफी या चाय पिएं।
नमस्कार जी : सुबह की आदतें अच्छी
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment