भिलाई। 62 लाख के धोखाधडी का शातिर अपराधी को पुलिस टीम ने एक आरोपी को धरदबोचा है। बाकि आरोपियों तक भी पुलिस के हाथ पहुंच चुके है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इस घटना की जानकारी देते हुये मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) रोहित कुमार झा ने बताया कि विशेष टीम गठित कर दिल्ली यु.पी. टीम रवाना किया गया था। इस मामले में एक आरोपी रंजीत सिंह उम्र 42 साल को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से इस संगठित गैंग के अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है एवं आरोपियों के निशादेही पर लगातार दिल्ली व यूपी में दबिश दी जा रही है। आरोपी रंजीत सिंह द्वारा संगठित गैंग अपने नाम से एकाउन्ट खोलकर दिया गया है जिस पर लगातार प्रार्थिया से एलआईसी एवं टॉवर लगाने के नाम लाखों रूपये का ट्रान्जेक्शन करवाया जाता था। वर्तमान स्थिति में भी लेनदेन जारी है। रंजीत सिंह से बैंक खाता एवं अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रार्थिया श्रीमति मनोरमा जैन पति स्व. विमल जैन उम्र 71 वर्ष साकिन अण्डा चौक, जोन 02 खुर्सीपार, से पालिसी व मोबाईल टावर लगाने के नाम पर फोन से सम्पर्क कर विभिन्न अवधि में करीब 62,02500 लाख रूपये धोखाधडी किये है तथा ऐसे और कई लोगों का पता चला है जो धोखाधड़ी के शिकार हुये है जो अब पुलिस से संपर्क साध रहे है। आरोपियों के खिलाफ धारा 420,120बी के तहत मामला खुर्सीपार थाने में दर्ज है।
धोखाधड़ी का एक आरोपी गिरफ्तार…. बाकि आरोपियों के गले तक पहुंची पुलिस…. फिर कई धोखाधड़ी के शिकार प्रार्थी एसपी के शरण में
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment