भिलाई 23 जून 2023 । दुर्ग सीमेंट परिवहन संघ की बैठक होटल सेंट्रल पार्क भिलाई मे आज संपन्न हुई। इस बैठक में चर्चा कर निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बैठक में सभी संरक्षक गण सुधीर अग्रवाल, इंद्रजीत सिंह छोटू , विनोद सिंह एवं अमित सूरी के मार्गदर्शन में अचलजीत सिंह भाटिया को दुर्ग जिला सीमेंट परिवहन संघ का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। निर्वाचित होने के बाद अध्यक्ष अचल जीत भाटिया ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा किए हैं।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष जसवंत सिंह बिल्लू, पंकज सिंह, महासचिव जेम्स जी, सचिव मलकीत सिंह लल्लू और कोषाध्यक्ष के रूप में संदीप सिंह को नियुक्त किया गया है। दुर्ग सीमेंट परिवहन संघ के सभी सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी है।