मध्यप्रदेश के छतरपुर के नौगांव ब्लॉक में एक वांछित खूंखार डकैत को पकडऩे के लिए पुलिस ने अनोखा तरीका निकाला। डकैत को दुल्हन दिलाने का लालच दिया गया। एक महिला पुलिस अधिकारी ने फर्जी विवाह की पेशकश कर डकैत को गिरफ्तार किया। लोग महिला अधिकारी और विभाग के आइडिया की तारीफ कर रहे हैं। मध्यप्रदेश पुलिस के लिए तीन सालों से भी अधिक समय से सिरदर्द रहे बालकिशन चौबे (55) की नाटकीय ढंग से हुई गिरफ्तारी ने सभी को चौंका दिया। बालकिशन गिरोह के डाकू छतरपुर के खजुराहो इलाके में ग्रामीणों को लूटते थे।
बालकिशन के खिलाफ हत्या और लूट के कई मामले दर्ज हैं, वह अपराध करने के बाद उत्तर प्रदेश में जाकर छिप जाता था। उसने छिपने से पहले अपने कुछ परिचितों को उसके लिए दुल्हन ढूंढने को कहा था।
छतरपुर नौगांव ब्लॉक के गैरोली चौकी की प्रभारी पुलिस उप-निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री को उसे पकडऩे की जिम्मेदारी सौंपी गई। 30 वर्षीय माधवी ने अपनी एक पुरानी तस्वीर बालकिशन चौबे को मुखबिरों के माध्यम से वैवाहिक प्रस्ताव के साथ भेज दी। जब वो शादी के लिए बात करने आया तो उसे पुलिस टीम ने काबू कर लिया।
दुल्हन के झांसे में आया खूंखार डकैत…. पुलिस ने निकाला अनोखा फिल्मी स्टाईल
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment