भिलाई। नंदिनी रोड के व्यस्ततम मार्ग पर शनिवार रात एक अधेड़ व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। छावनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति सुखदेव वर्मा (35 वर्ष) पिता डेरहाराम वर्मा निवासी आदर्श नगर नंदिनी रोड स्थित प्रकाश रेडिमेड में काम करता था। दुकान बंद होने के पश्चात लगभग 10 बजे अपने घर जा रहा था। इसी दौरान प्रिंस होटल के समीप तीन अज्ञात व्यक्ति उस पर पीछे से चाकू से हमला कर फरार हो गये। सुखदेव को घायल व्यवस्था में पुलिस ने बीएम शाह अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे 24 घंटे के लिये ऑब्जर्वेशन के लिये रखा गया है। छावनी थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल व्यक्ति किसी भी प्रकार के बयान देने की हालय में नहीं है। उसने हमलावरों को भी नहीं देखा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। उनके परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। किसी भी प्रकार के विवाद की भी जानकारी ली जा रही है।
काम से घर लौट रहे व्यक्ति पर हुआ चाकू से हमला…. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…. जांच में जुटी पुलिस
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment