भिलाई 12 मई 2023। शहर में वीर शिरोमणि क्षत्रिय कुलभूषण महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम और बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई दुर्ग के द्वारा एक विशाल व भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे दुर्ग भिलाई के समस्त क्षत्रिय समाज के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी दी तथा इस भव्य शोभा यात्रा को अविस्मरणीय बनाया।क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई के अध्यक्ष अजित सिंह के नेतृत्व मे यह आयोजन किया गया।
शोभा यात्रा महाराणा प्रताप भवन सेक्टर् ७ से निकल कर जे पी चौक होते हुए सेक्टर ५ से सिविक सेंटर, ग्लोब चौक से वापस महाराणा प्रताप भवन मे संपन्न हुआ। शोभा यात्रा मे समलित ४५० से ज्यादा दुपहिया वाहन व ७० से ज्यादा चार पहिया वाहन जो भगवा ध्वज व महाराणा प्रताप की प्रतिमा से सजे व् जय महाराणा, जय राजपूताना के उद्घोष के साथ चल रहे थे। शोभायात्रा में बद्रीविशाल सिंह, राजेंद्र सिंह ,एन के पी सिंह व कार्यकारिणी मंडल के शैलेन्द्र सिंह,राजेश सिंह, अरुण सिंह, संजय सिंह राठौर,अरविन्द सिंह, अरविन्द सिंह, दया सिंह, अरुण सिंह, संतोष सिंह,सुरेश चंद, माधव सिंह, दुर्गा सिंह सेंगर, रमाशंकर सिंह, हर्षवर्धन सिंह, अतेन्द्र सिंह, माधवेन्द्र सिंह,अभिषेक सिंह, धनजय सिंह, रामनारायण सिंह, तथा क्षत्रिय कल्याण सभा ,भिलाई की महिला प्रकोष्ट इकाई से श्रीमती करुणा सिंह (अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ट), श्रीमती गायत्री सिंह(सचिव), श्रीमती ललिता सिंह(उपाध्यक्ष), श्रीमती सीमा सिंह(उपाध्यक्ष), श्रीमती सुषमा सिंह, श्रीमती किरण सिंह, श्रीमती पूनम सिंह, श्रीमती संगीता सिंह, श्रीमती माला सिंह , श्रीमती सरोज सिंह, श्रीमती वंदना सिंह, श्रीमती ज्योति सिंह, श्रीमती मनीषा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।