भिलाई। 11 मई, 2023, (सीजी संदेश) : संस्कार भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तरीय वैचारिक संगोष्ठी एवं लोक कला साधक सम्मान समारोह का आयोजन इंजीनियरिंग भवन सिविक सेंटर में 18 मई को किया जाएगा। आयोजन को दो भागों में बांटा गया है। प्रथम सत्र में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 से किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल होंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कांकेर के काष्ठ शिल्प कलाकार पद्मश्री अजय मंडावी, भारतीय जनता पार्टी भिलाई के अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया, भाजपा महिला मोर्चा भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक, अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू लाल नेताम होंगे।
द्वितीय सत्र शाम 5:00 बजे शुरू होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई करेंगी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, सूफी भजन गायक पद्मश्री भारती बंधु, भजन गायक पद्मश्री मदन चौहान, पूर्व सीएमएचओ दुर्ग डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नंदनी नेताम, भिलाई के समाजसेवी एवं उद्योगपति उमेश चितलांगिया उपस्थित रहेंगे।
सम्मान समारोह में कला एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा जिसमें मुख्य रुप से छत्तीसगढ़ कला रत्न सम्मान भारत गौरव सम्मान विभिन्न पूर्व गांव के नाम पर सम्मान कला साधक सम्मान के अंतर्गत सैकड़ों लोगों का सम्मान किया जाएगा। आयोजन समिति के पदाधिकारी हेमंत माहुलीकर, डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर, रिखी क्षत्रिय, भानु जी राव, कीर्ति व्यास, सुश्री अमृता बारले हेमंत सकदेव, पद्मश्री डॉ राधेश्याम बारले, मंच संचालन भूपेंद्र चाणक्य एवं राजेश राजपूत करेंगे।