भिलाई 15 अप्रैल 2023।छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती फूलों देवी नेताम ने नगर निगम भिलाई एमआईसी सदस्य श्रीमती रीता सिंह के गेरा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव के पद पर नियुक्ति प्रदान की है। श्रीमती गेरा वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई है। कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुकी है इनके कार्यशैली और पार्टी के समर्पण भाव को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया है। राजनीतिक पृष्ठभूमि के बारे में बताया जाता है कि श्रीमती गेरा बाल्यकाल से ही कांग्रेस पार्टी के बैनर तले झंडा बुलंद कर रही है। इनकी माताजी कांग्रेस पार्टी के सेवादल में कई पदों को सुशोभित कर चुकी है तथा साडा सदस्य के रूप में कार्य कर चुकी।उनका कार्यकाल को लोग आज भी याद करते हैं।
प्रदेश सचिव बनी श्रीमती गेरा,,,,, कार्यशैली को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने जताया भरोसा
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment