भिलाई 7 अप्रैल 2023। भारतीय जनता पार्टी ने अपना स्थापना दिवस बूथ स्तर पर मनाया है। बूथ नंबर 27 में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। पूर्व व्यवस्था प्रमुख दीनदयाल नगर और वरिष्ठ स्वयं सेवक हरि शंकर गुप्ता 88 वर्ष का सम्मान किया गया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मिथिला खिचरिया, जिला कोषाध्यक्ष संदीप कुमार अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्विटी कौशिक, समाज सेवी आनंद त्रिपाठी, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप पांडे, मनु शर्मा,श्रीमती सरोज साहू, श्रीमती सावित्री वर्मा, श्रीमती अल्का देशमुख, श्रीमती सविता दास, श्रीमती सुषमा ताम्रकार, कमलेश ताम्रकार, अविनाश पांडे सहित अन्य लोग शामिल थे।