भिलाई। 24 मार्च, 2023, (सीजी संदेश) : आज रक्षित केन्द्र, दुर्ग में पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज दुर्ग डॉ0 आनंद छाबड़ा ने वार्षिक निरीक्षण किया। वार्षिक निरीक्षण में उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, को सलामी दी गई. उन्होंने परेड में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों एवं किट परेड का निरीक्षण किया, उत्तम वेषभुषा धारण करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों एवं उत्तम किट लगाने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। उपस्थित कर्मचारियों द्वारा रायफल अभ्यास की कार्यवाही कराई गई, उत्कृष्ट रायफल अभ्यास करने वाले कर्मचरियों को पुरस्कृत किया गया। जिसके बाद वाहन परेड निरीक्षण किया, इसके बाद रक्षित केन्द्र, दुर्ग स्थित आर्म्स शाखा का निरीक्षण किया गया एवं आर्म्स-एम्युनेशन के रख-रखाव एवं सुरक्षा के प्रति सजग एवं सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात् उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों की दरबार ली गई, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि पुलिस का सबसे महत्वपूर्ण कार्य अपराध की पतासाजी पर नियंत्रण व रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है। आप पुलिस सेवा में अपना 100 प्रतिशत व्यवसायिक दक्षता के साथ कार्य करें। दुर्ग-भिलाई की आम जनता को पुलिस से बहुत उम्मीदें है वह पुलिस को ही सक्षम मानकर आपके पास आती है। आप उनकी समस्या का पूरे दक्षता के साथ समाधान करें एवं सार्वजनिक स्थलों पर ऐसा काम करें कि पुलिस की अच्छी छवि परिलक्षित हो व आम जन मानस में पुलिस के प्रति विश्वास उत्पन्न हो।
इसके पश्चात् डॉ. अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि साईबर अपराध में दुर्ग पुलिस को बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है, यातायात का सुचारू रूप से संचालित किये जाने पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है, एवं विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में गुण्डे बदमाशों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए उनसे अवैध हथियार जप्त किया जाकर कार्यवाही की गई है। कानून व्यवस्था ड्यूटी हेतु दुर्ग पुलिस लगातार बलवाड्रील का अभ्यास कर रही है। जिला दुर्ग में इच्छानुरूप अधिकारी/ कर्मचारियों की पदस्थापना की जा रही है एवं साप्ताहिक अवकाश दिया जा रहा हैं।
उक्त निरीक्षण के दौरान डॉ. अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, संजय ध्रुव, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला-दुर्ग, श्रीमती मीता पवार, अति. पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) दुर्ग, वैभव बैंकर रमणलाल, नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, निखिल अशोक रखेचा, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर, प्रभात कुमार, पुलिस अनु. अधिकारी-धमधा, आशीष बन्छोर, नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी, सतानंद विंघ्यराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), सतीश ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) दुर्ग, विनोद मिन्ज, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) दुर्ग, राजीव शर्मा, उप पुसि अधीक्षक (अपराध) दुर्ग, नीलेश द्विवेदी, उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस लाईन जिला-दुर्ग, देवांश सिंह राठौर, पुलिस अनु. अधिकारी पाटन, रमेश चन्द्रा, रक्षित निरीक्षक, जिला-दुर्ग एवं समस्त रक्षित केन्द्र, दुर्ग एवं पुलिस कार्यालय, दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। रमेश चन्द्रा, रक्षित निरीक्षक जिला-दुर्ग, तथा उनके रक्षित केन्द्र के टीम की पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा सराहना की गई।
पुलिस महानिरीक्षक ने किट परेड का निरीक्षण किया
बीते दिनों इसी पेटी के लिए पुलिस सिपाही ने लफड़ा किया था। सिर में उठाकर यहां से डीजीपी और सरकार के खिलाफ संजय तिवारी और उनके सहयोगी मार्च कर रहे थे। तभी छीछालेदर से बचने के लिए भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार कर कहां ले गई इसकी पत्रकारों को जानकारी नहीं दी गई है।