अगर आप सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से बचते हैं, तो इसके स्वास्थ्यवर्धक गुण, सेहत और सौन्दर्य फायदे जानने के बाद इसे तुरंत ही इस्तेमाल करने लगेंगे…
1.सरसों के तेल को बहुत पौष्टिक माना जाता है, इसलिए इसका प्रयोग खाना बनाने के लिए भी किया जाता है। इसकी तासीर गर्म होने से सर्दियों में यह अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
2.सरसों के तेल की मालिश करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रक्त संचार भी बेहतर होता है। यह शरीर में गर्माहट पैदा करने में भी मददगार होता है।
3.दांतों की तकलीफ में सरसों के तेल में नमक मिलाकर रगडऩे से फायदा होता है, साथ ही दांत पहले से अधिक मजबूत हो जाते हैं।
4.त्वचा संबंधी समस्याओं में भी बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर के किसी भी भाग में फंगस को बढऩे से रोकता है और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है।
GOOD MORNING : सरसों का तेल के खाने और लगाने के भारी फायदे
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment