दुर्ग। 25 जनवरी, 2023 (सीजी संदेश) : 30 जनवरी से 06 फरवरी तक विभागीय परीक्षा आयोजित किया जाना है, जिसके सुचारू रूप से संचालन एवं संपादन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य सौंपा गया है। जागेश्वर कुमार कौशल, डिप्टी कलेक्टर को परीक्षा केंद्र एवं प्रश्न पत्र प्रभारी, आर.एल. तारम, लेखाधिकारी, कार्यालय आयुक्त संभाग दुर्ग को सहायक परीक्षा केंद्र प्रभारी, किशोर कुमार कुमार वर्मा एवं सत्येंद्र शुक्ल, नायब तहसीलदार को वीक्षक, कमलेश मिश्रा, सहायक ग्रेड-02 और जितेन्द्र कुमार वर्मा, सहायक ग्रेड-03 को लिपिकीय कार्य, ईश्वरी साहू और पंचकुमार ठाकुर भृत्य को उत्तर पुस्तिकाओं का पैकेट तैयार करने, डाकघर जाने और अन्य व्यवस्था हेतु नियुक्त किया गया है। समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी 27 जनवरी को विभागीय परीक्षा केन्द्र प्रभारी से सम्पर्क कर उनके निर्देशानुसार कार्य का संपादन करेंगे।