भिलाई। शासकीय जनता उच्चतर माध्यमिक शाला भिलाई-3 में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिन को याद करते हुए बाल दिवस के रुप में मनाया गया। मुख्य अतिथि विजय जैन सभापति नगर निगम भिलाई-चरोदा थे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुये कहा कि मुझे बेहद खुशी होती है। जब मै इस विद्यालय मे आता हूँ, तो मुझे अपना बचपन याद आता है। आज यह विद्यालय अपनी गरिमा बनाये हुए है। हम इस विद्यालय को और आगे ले जाना है। भिलाई इस्पात संयंत्र पं. जवाहर लाल नेहरू की विशेष देन है। प्राचार्य आई. सी. त्रिपाठी ने कहा पं. नेहरु ने हसते हुए बच्चों के चेहरे पर मुस्कुराते हुए हिन्दुस्तान की कल्पना की थी। जो सदैव यादगार रहेगा। शाला विकास समिति के अध्यक्ष प्रकाश लोहाना ने कहा की मुझे पं. नेहरु से बेहद प्रेरणा मिली है मैने उनके बारे में बुजुर्गो से सुना है की पं.नेहरु कुशल प्रशासक एवं मिलनसार व्यक्त्तिव के मालिक थे। अन्त में बच्चो को मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारीगण आर.आर. मतावरे, पी. के बंजारे, राजेन्द्र शर्मा, ढाल सिंह वर्मा, लेख राम देवांगन, मांगी लाल जंघेल, केयूर भूषण साहू, अंगिरा शर्मा मिथुन बंजारे, श्रीमती अभिलाषा बंजारे, श्रीमती ज्योति वर्मा, कु. रजनी चतुर्वेदी, हुकम सिंग, संजय टंडन, श्रीमती संध्या लोनारे, राम बघेल एवं अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भुपेश ध्रुव एवं आभार व्यक्त पी के. बंजारे ने किया।
अपना स्कूल मुझे बहुत याद आता है : लोहाना…. उत्साह उमंग से मना बाल दिवस
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment