भिलाई 9 जनवरी 2023।छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष का चुनाव रायपूर प्रांतीय कार्यालय मे सम्मपन्न हुआ। पूर्व प्रांताध्यक्ष ओ पी शर्मा को संघ का संरक्षक व सलाहकार बनाया गया। सर्व सम्मति से आलोक मिश्रा को प्रांताध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी भी बनाई गई है जिसमे15 सदस्यीय टीम भी बनाई गई है, जिसमे दुर्ग जिला से सैय्यद असलम को सम्मलित किया गया है। कोरिया से आर डी दीवान ,बिलासपुर से रविंद्र तिवारी, विकास यादव,कविता मसीह, रायपूर से श्रीमती प्रदीपी सरकार, बी के शुक्ला ,सतीश पसेरिया ,एस एस सोनी ,अशवनी गुरदेकर ,राजनांदगांव से पी सी जेम्स कांकेर से भूपेन्द्र राय बस्तर से अजय परिहार शामिल है। प्रांताध्यक्ष के चुनाव अधिकारी कर्मचारी महासंघ के संयोजक अनिल शुक्ला चुनाव व पर्वेक्षक के रूप मे चिकित्सा अधिकारी और के डाक्टर गोकुल सरकार द्वारा चुनाव सम्पन्न कराया। सभी लोगों ने पूर्व प्रांताध्यक्ष अध्यक्ष ओ पी शर्मा को उत्तराधिकारी चयन करने स्वतंत्र अधिकार दिया गया। प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के पहले सभी जिला अध्यक्षो व प्रांतीय पदाधिकारी गण ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की मूल मांग सभी कैडरो की वेतन विसंगति दूर करने ,लंबित गृहभाडा भत्ता (सातवे वेतन के अनुरूप देने), स्वास्थ्य कर्मचारियों को वर्ष मे 13माह वेतन देने ओर स्वास्थ्य कर्मचारियों को जोखिम भत्ता सहित अन्य मांगो पर अपने विचार रखे। बैठक मे सभी जिलो के अध्यक्ष ,प्रांतीय पदाधिकारी ओर विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक व पदाधिकारी जिला दुर्ग से उप प्रांताध्यक्ष प्रमेश पाल जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष अजय नायक,बी एल वर्मा ,मुकेश शर्मा, जी मोहन राव ,श्रीमती आर विश्वास, एम आर शेख ,खिलावन चंद्राकर,रोशन सिंह. लक्ष्मी कांत धोटे ,पी डी मार्कण्डेय, अरूण सिह , राघवेन्द्र साहू ,पेंशन संघ के राकेश तिवारी व सीताराम दिल्लीवार उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चुनाव,,,,, सैयद असलम को मिली नई जिम्मेदारी,,,,, मिश्रा बने अध्यक्ष

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment