भिलाई। सांसद राहुल गांधी पूरे भारत देश में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा का मोर्चा भिलाई के युवा विधायक देवेंद्र यादव और उनकी टीम संभाली है। भिलाई एनएसयूआई युवा कांग्रेस सहित पार्षदों की 125 लोगों की टीम मे शामिल है। सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों ने विधायक देवेंद्र यादव की पीठ थपथपाई। राहुल गांधी ने देवेंद्र यादव से सार्वजनिक रूप से पीठ थपथपाते हुए कहा कि युवा का कुशल नेतृत्व में जी तोड़ मेहनत रंग ला रही है। जिस तरह से वे भारत जोड़ो यात्रा में लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं ।सुबह यात्रा शुरू होने से पहले की तैयारी और खत्म होने के बाद अगले दिन की तैयारी में देर रात तक जूट रहते है। पूरी तैयारी करने के बाद कुछ घण्टे ही सोते है और फिर सुबह यात्रा में शामिल हो जाते हैं। जब तक यात्रा चलती है पूरी व्यवस्था यात्रा का बागडोर संभाले हुए रहते हैं।
भारत जोड़ो यात्रा का मोर्चा संभाल रहे विधायक और उनकी युवा टीम,,, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने थपथपाई पीठ

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment