रायपुर। छत्तीसगढ़ में असम के मानस राष्ट्रीय उद्यान से पांच मादा वन भैंसों के विस्थापन की मंजूरी केन्द्र सरकार से मिल गई है। इसकी जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अतुल शुक्ला ने बताया कि इससे प्रदेश में वन भैंसो की बढ़ोत्तरी के लिए उपयुक्त माहौल मिलेगा। राज्य में वर्तमान में वन भैंसों की संख्या 10 है, इन्हें मिलाकर वन भैंसों की संख्या 15 हो जाएगी। 8 नर तथा 2 मादा वन भैंसे हैं। पांच वन भैंसों के छत्तीसगढ़ में आने पर यहां 8 नर तथा 7 मादा वन भैंसे हो जाएंगी।